पंकजा के बाद पुरोहित निशाने पर,स्टिंग से पार्टी में मची हलचल
पंकजा के बाद पुरोहित निशाने पर,स्टिंग से पार्टी में मची हलचल
Share:

मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति लगातार गरमा रही है। यहां भाजपा विधायकों और मंत्रियों पर तरह - तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। जहां पहले कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे को लेकर बिना निविदा के ही आदेश जारी करने की बात सामने आई वहीं अब भाजपा के एक अन्य विधायक राज पुरोहित एक स्टिंग मामले में फंस गए हैं। घबराईये नहीं यह स्टिंग अधिक परेशानी भरा नहीं है लेकिन इस स्टिंग आॅपरेशन में राज पुरोहित जिस तरह से पार्टी में सामूहिक नेतृत्व न मिलने की बात कर रहे हैं वह संगठन स्तर पर उनके लिए तकलीफदायक बना हुआ है। मामले में कहा गया है कि यह वीडियो पार्टी को शर्मिंदा करने वाला है। माना जा रहा है कि पार्टी इस वीडियो के सामने आने के बाद पुरोहित से नाराज़ है।

मामले को लेकर विधायक पुरोहित और उनके समर्थक वीडियो को झुठलाने में लगे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की आवाज़ उनकी नहीं है। इस तरह के वीडियो की फोरेंसिक जांच की मांग की गई है। दरअसल इस वीडियो में पुरोहित को यह कहते हुए दिखाया गया है कि भाजपा में केवल दो लोग ही फैसला करते हैं बाकि सभी उसका पालन करते हैं। उन्हें यह कहते हुए दर्शाया गया है कि भाजपा में सामूहिक नेतृत्व नहीं है।

दूसरी ओर पुरोहित के कालबादेवी क्षेत्र स्थित कार्यालय पर एमएनएस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने की बात भी सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस वीडियो में पुरोहित ने महाराष्ट्रनवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे का भी मजाक उड़ाया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -