महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, ये दिग्गज हैं शामिल
महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, ये दिग्गज हैं शामिल
Share:

मुंबईः महाराष्ट्र में करो या मरो की स्थिति में पहुंच चुकी कांग्रेस ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी पुख्ता करनी शुरू कर दी है। एनसीपी से सीट बंटवारा करने के बाद कांगेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 21 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने वाले अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है। इस चुनाव में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह स्टार प्रचारक होंगे।

सूची में अन्य दिग्गज प्रचारकों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन व उत्तर प्रदेश की पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार से दूरी बनाने वाली सोनिया का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में प्रमुखता से रेखांकित किया गया है। प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने वाले अन्य प्रमुख प्रचारकों में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण और अशोक चव्हाण, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हैं।

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शत्रुघ्न सिन्हा भी कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते नजर आएंगे। एक वक्त महाराष्ट्र में अपनी दमदार मौजूदगी रखने वाली कांग्रेस भाजपा के सत्ता में आने के बाद अपने पांव नहीं जमा सकी। 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कुल 288 में से सिर्फ 42 सीटें ही जीत पाई थी। 2019 के आम चुनाव में पार्टी को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा था।

सपा विधयक नाहिद हसन को घोषित किया गया भगोड़ा, अब धारा 82 के तहत होगी कुर्की की कार्रवाई

हरियाणा कांग्रेस में घमासान जारी, अशोक तंवर के पार्टी छोड़ने के बाद लगी इस्तीफों की झड़ी

एंटी हिंदुत्व राजनीति से महाराष्ट्र फतह करना चाहते हैं शरद पवार, दिया विवादित बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -