किसी के कहने पर नहीं ढहाया था बाबरी मस्ज़िद विध्वंस का ढांचा
किसी के कहने पर नहीं ढहाया था बाबरी मस्ज़िद विध्वंस का ढांचा
Share:

लखनऊ। अयोध्या के विवादित श्री राम जन्मभूमि मस्जिद और बाबरी विध्वंस मसले पर श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नित्यगोपाल दास ने कहा कि अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराने को लेकर किसी तरह का षडयंत्र नहीं रचा गया था। उनका कहना था कि किसी भी नेता ने मस्जिद का ढांचा ढहाने के लिए कुछ नहीं कहा था। न तो पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने कुछ कहा और न ही मुरली मनोहर जोशी ने कुछ कहा।

इस मामले में किसी भी नेता ने उन्हें नहीं उकसाया था। बाबरी मस्जिद के ढांचे को तो कार सेवकों ने स्वयं ही ढहाया था। देशभर से कार सेवक जुटे थे। इन कार सेवकों ने खुद से ही विवादित मस्जिद  के ढांचे को ढहा दिया था।

विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के विरूद्ध आपराधिक मामले को चलाने वाले सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर महंत श्री नित्यगोपाल दास द्वारा कहा गया कि न्यायालय ने जो निर्णय लिया  है वह सराहनीय है अब समय है जब भव्य मंदिर बनाया जाना चाहिए। मगर उन्होंने कहा कि इस मामले में न्यायालय का सम्मान बरकरार है।

राम मंदिर पर कल्बे सादिक का बड़ा बयान, मुसलमान मस्जिद नहीं देश बनाऐं

राम मंदिर निर्माण के लिए उज्जैन से होगी ईंट रवाना

आजम खां एसएसपी से अभद्रता के मामले मे गिरफ्तार

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -