कौरवों ने किया मतस्य देश पर युद्ध का ऐलान
कौरवों ने किया मतस्य देश पर युद्ध का ऐलान
Share:

टीवी शो महाभारत (Mahabharat) में इन दिनों पांडव अपना अज्ञातवास बिता रहे हैं। आज शाम के एपिसोड में आपने देखा कि, मतस्य देश की रानी बहाने से द्रौपदी को अपने भाई कीचक के पास भेज देती है। इसके साथ ही द्रौपदी को अपने पास देखकर कीचक उसके साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश करता है। ऐसे में द्रौपदी फटाफट राजमहल की तरफ दौड़ती है जहां पर युधिष्ठिर राजा के साथ बात कर रहे होते है। वहीं राजमहल पहुंचकर कीचक द्रौपदी के साथ बदतमीजी करता है उसे धक्का दे देता है। द्रौपदी का ये हाल देखकर भी युधिष्ठिर चुप रहते हैं और भीम को भी शांत करने के लिए कहते हैं।

इसके साथ ही युधिष्ठिर और मतस्य देश के राजा का ये बर्ताव देखकर द्रौपदी उन्हें कायर बताती है। ऐसे में युधिष्ठिर द्रौपदी को समझाते हैं कि उसे अपने पति के पास जाना चाहिए।युधिष्ठिर की बात सुनकर द्रौपदी वहां से चली जाती है और मतस्य राज्य की रानी को खरीखोटी सुनाती है। इसके साथ ही द्रौपदी का गुस्सा देखकर रानी माफी मांगती है। रानी को परेशान देखकर द्रौपदी कहती है कि जल्द ही कीचक मरने वाला है। उसके मरने की तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। जिसके बाद मतस्य देश की रानी फूट-फूट कर रो पड़ती है|  वहीं महाभारत की कहानी में आगे द्रौपदी भीम के पास जाती है और अपनी नाराजगी जाहिर करती है। 

आपकी जानकारी के लिए द्रौपदी का खून खौलता देखकर भीम बताता है कि युधिष्ठिर की वजह से वह कीचक को कुछ नहीं कह पाया। वहीं ऐसे में भीम द्रौपदी से कीचक को अकेले में लाने के लिए कहता है। भीम की पूरी योजना जानने के बाद द्रौपदी कीचक के पास जाती है और रात में मुलाकात करने को कहती है। रात में जैसे ही कीचक द्रौपदी के पास जाता है वैसे ही भीम उसे दबोच लेता है। वहीं भीम का प्रहार कीचक को अधमरा कर देता हैं। वहीं ऐसे में भीम से लड़ते-लड़ते कीचक की मौत हो जाती है। कीचक के मरते ही द्रौपदी का बदला पूरा हो जाता है। 

बड़े पर्दे पर रामायण के राम बने थे लक्ष्मण, जीतेंद्र के साथ किया है काम

रामायण के राम सरकार से है नाराज, बताया क्या है कारण

ऑस्ट्रेलिया में फंसी ये टीवी एक्ट्रेस, बताया अपना दर्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -