महाअष्टमी पर हुआ महापूजन का आयोजन
महाअष्टमी पर हुआ महापूजन का आयोजन
Share:

शक्ति की आराधना का नौ दिवसीय पर्व उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व पर हर कहीं धार्मिक माहौल है। श्रद्धालु धार्मिक रंग में रंगे हुए हैं। बड़े पैमाने पर श्रद्धालु देवी मंदिरों में दर्शनों के लिए उमड़ रहे हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा अनुष्ठान, पूजन, यज्ञ हवन आदि कार्य किए जा रहे हैं। नवरात्रि के उत्सव में आज अष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान माता की विशेष आराधना की गई। विभिन्न घरों में कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन हुआ तो दूसरी ओर मंदिरों में अनुष्ठान किए गए।

सुबह से ही श्रद्धालु दर्शनों के लिए मंदिरों में पहुंचे। मंदिरों में माता की आराधना को लेकर विशेष पूजन किया गया। श्रद्धालु उल्लासित होकर घरों और मंदिरों में माता का पूजन करते रहे। घरों से भी हवन, पूजन और धूप की सुगंध उठती रही। माता की आराधना के दौरान गरबा पांडालों में भी विशेष रौनक रही। विभिन्न स्थलों पर कन्या पूजन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़े पैमाने पर व्रत रखकर माता की आराधना की। 

साधकों ने भी माता का पूजन - अर्चन किया। माता की भक्ति में श्रद्धालु सराबोर रहे। इस दौरान मंदिरों में भी वेदमंत्रों की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने कन्या जिमाई और कन्याओं को खीर, पूड़ी, चने, हलवा आदि प्रसादी परोसी गई। श्रद्धालुओं ने बड़े ही आनंद से भोजन किया। महाअष्टमी के अवसर पर देवी मंदिरों में रौनक रही। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी हुआ और शाम होते ही मंदिरों में अतिप्राचीन दीप स्तंभ झिलमिलाती रोशनी के बीच प्रज्जवलित हो उठे। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर महागौरी माता का पूजन किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -