राम मंदिर के लिए चंदा मांगने निकले लोगों पर मुस्लिम भीड़ का हमला, पत्थरबाज़ी में 10 घायल
राम मंदिर के लिए चंदा मांगने निकले लोगों पर मुस्लिम भीड़ का हमला, पत्थरबाज़ी में 10 घायल
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बेगमबाग में शुक्रवार की शाम हिंदू संगठनों की रैली पर जम कर पत्थर बरसाए गए। बताया गया है कि मुस्लिम भीड़ की इस हरकत के बाद दोनों समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई और इलाके में तनाव फ़ैल गया। वहाँ खड़ी कई गाड़ियों में तोड़ फोड़ की गई। तोड़-फोड़ और पथराव की इस घटना में 10 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार भी किया है।

हिंदू कार्यकर्ता अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए चंदा एकत्रित करने के लिए रैली निकाल रहे थे। इस रैली को टॉवर क्षेत्र से महाकाल क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर तक जाना था। तभी रास्ते में ही बेगमबाग क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के कुछ असामाजिक तत्वों ने रैली पर पत्थरबाज़ी करना शुरू कर दिया। हिन्दू कार्यकर्ताओं ने भारी पत्थरबाजी में खुद को घिरे हुए देख कर वहाँ से भागने में ही भलाई समझी। मगर, उन्होंने अपनी गाड़ियाँ मौके पर ही छोड़ दीं।

इसके बाद मुस्लिम भीड़ ने गाड़ियों को ही टारगेट बनाना शुरू कर दिया। तोड़फोड़ की वजह से सभी गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उसने मौके पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रित किया। डीएम आशीष सिंह और एसपी सत्येन्द्र शुक्ला भी घटनास्थल पर पहुँचे। जिलाधिकारी ने आपसी विवाद को झगड़े की वजह करार दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्थिति को संभाल किया है और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

IKEA इंडिया का घाटा 720 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा

2021 में फिर से बढ़ सकता है रियल एस्टेट में निजी इक्विटी निवेश

सरकार ने डिश टीवी को भेजा डिमांड नोटिस, 4,164.05 करोड़ रूपये का करें भुगतान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -