एक युवती, 1 लाश और 80 टुकड़े.., इस हत्याकांड का दरिंदा निकला यूनुस अंसारी
एक युवती, 1 लाश और 80 टुकड़े.., इस हत्याकांड का दरिंदा निकला यूनुस अंसारी
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश पुलिस ने उस जघन्य हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी है, जिसमें इसी साल फरवरी में दुधमुनिया जंगल में एक व्यक्ति का शव 80 टुकड़ों में बरामद हुआ था। रीवा पुलिस ने गुरुवार को एक 31 साल के शख्स को अरेस्ट किया, जिसने 21 वर्षीय बागान ठेकेदार की हत्या करके उसके शव के 80 टुकड़े कर के जंगल में फेंक दिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी की शिनाख्त यूनुस अंसारी के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया है कि एक अन्य आरोपी, यूनुस अंसारी का साला सिरताज मोहम्मद अभी भी फरार चल रहा है और उसे पकड़ने के लिए कोशिशें जारी हैं। 

पुलिस के अनुसार, छुइया गांव का 21 साल का विकास गिरी 2021 में लापता हो गया। विकास, वन विभाग के वृक्षारोपण कार्यक्रम में ठेकेदार था। उसके पिता ने गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। रीवा के पुलिस अधीक्षक (SP), नवनीत भसीन ने जानकारी दी है कि फरवरी में कुछ मवेशी चरवाहों को दुधमुनिया जंगल में एक शव के टुकड़े और आधार कार्ड के कुछ हिस्से मिले, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 5 फरवरी को जंगल जाकर वहां से शव के 80 टुकड़े बरामद किए।

SP ने बताया कि, 9 महीने तक मामले की छानबीन करने के बाद, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गिरि को कई बार अंसारी की बहन के साथ देखा गया था। आशंका है कि, दोनों में प्रेम संबंध भी था। विकास गिरी, अंसारी का कारोबारी साझेदार भी था। पुलिस ने अंसारी से कई बार पूछताछ की, मगर उसने अपना अपराध कबूल नहीं किया। पुलिस ने 14 नवंबर को अंसारी को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में अंसारी ने कबूला कि विकास गिरी उसकी बहन के साथ अक्सर मारपीट करता था। 

एक दिन सिरताज और अंसारी ने विकास गिरी को अपने घर पर देख लिया। जिसके बाद दोनों ने उस पर रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में विकास गिरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। बाद में, दोनों आरोपी, लाश को गहरे जंगल में ले गए और उसे टुकड़े-टुकड़े करके फेंक दिया। पुलिस ने अंसारी के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि, यह गिरफ्तारी ऐसे वक़्त में हुई है जब दिल्ली पुलिस श्रद्धा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। इसमें आफताब नामक एक आरोपी ने श्रद्धा वाकर को 35 टुकड़ों में काट कर जंगल में फेंक दिया था। 

15 साल की छात्रा का अपहरण कर किया गैंगरेप , लोगो ने जमकर किया धरना प्रदर्शन

12 रूपये में अमेजन-फ्लिपकार्ट से ठगी, हैरान कर देने वाला है मामला

पैर दबाने से कर दिया मना तो पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -