इंदौर: पोस्टमार्टम से पहले ही शव को चूहों ने कुतरा
इंदौर: पोस्टमार्टम से पहले ही शव को चूहों ने कुतरा
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर से हाल ही में एक बड़ा चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ के जिला हॉस्पिटल की तरफ से एक मरीज के शव को लेकर भारी लापरवाही की गई है। यहाँ जिला हॉस्पिटल की मोर्चरी में एक शव पोस्टमार्टम के लिए रखा हुआ था, लेकिन शव के पोस्टमार्टम से पहले ही चूहों ने शव को कुतर दिया। मिली जानकारी के तहत मृतक के परिवार वालों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा मचाया है। इस मामले में हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है, 'इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

इस मामले को धार जिले का बताया जा रहा है। यहाँ शेजवार के रहने वाले कृष्णकांत पांचाल ने रासायनिक पदार्थ खा लिया था और उसके बाद उन्हें इलाज के लिए धार के जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। यहाँ मरीज की स्थिति गंभीर हो जाने के चलते उसे डॉक्टरों ने इंदौर के लिए रेफर कर दिया। इंदौर में उसे जिला हॉस्पिटल लेकर आए। यहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। यह होने के बाद बीते शनिवार की सुबह जब शव को देखा तो उसके गाल पर चूहों के कुतरने के निशान मिले। यह देखकर सभी के होश उड़ गए। मृतक के भतीजे राहुल पांचाल ने इस बारे में बताया कि, ''मेरे चाचा कृष्णकांत पांचाल का शव पोस्टमॉर्टम के लिए शुक्रवार शाम जिला अस्पताल के मुर्दाघर भेजा गया था। लेकिन हमने देखा कि मुर्दाघर में शव सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर तक की सुविधा नहीं है।''

आगे उन्होंने बताया कि, ''मुर्दाघर के कर्मचारियों ने कहा था कि रात में शव को कोई भी नुकसान नहीं होगा। लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद जब हमने शनिवार को शव देखा तो इसके चेहरे, हथेली, अंगूठे और अंगुलियों पर चूहों के कुतरने के घाव मिले।'' इसी के साथ दूसरी तरफ हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉ। संतोष वर्मा ने कहा कि, ''शव के गाल पर चूहों के कुतरने के निशान मिले हैं।'' उन्होंने कहा कि, 'जिला हॉस्पिटल के मुर्दाघर में चूहों और अन्य जीव-जंतुओं की रोकथाम के लिए एक प्राइवेट एजेंसी के जरिए दवाओं का नियमित रूप से छिड़काव कराया जाता है।'

अजय देवगन ने लिया करोड़ों का कर्ज? जानिए वजह

अनिरुद्ध दवे ने शेयर किया भावुक पोस्ट, कहा- आज का दिन थोड़ा और स्पेशल है।।।

YouTube पर दिखाए जाएंगे Apple iPads, iPhones के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -