किसान आंदोलन: कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले कमलनाथ- 'तुम लोगों को आग लगानी है', वीडियो वायरल
किसान आंदोलन: कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले कमलनाथ- 'तुम लोगों को आग लगानी है', वीडियो वायरल
Share:

भोपाल: इस समय देशभर में कांग्रेस के टूलकिट का मुद्दा गरमाया हुआ है। अब इन सभी के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कमलनाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किसानों के मुद्दे पर ‘आग लगाने’ के लिए कहते हुए सुने जा सकते हैं। यह वीडियो 20 सेकंड का है और इसे मध्य प्रदेश की भाजपा इकाई द्वारा जारी किया गया है। जी दरअसल इस वीडियो में कमलनाथ एक वर्चुअल मीटिंग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस मीटिंग में कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, ''किसानों के न्याय के लिए लड़ा जाए। आग लगाने का यह सही समय है।' आप सुन सकते हैं कमलनाथ ने वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, 'तुम लोगों को आग लगानी है। मैंने कहा था ये आग लगाने का मौका है। किसानों के साथ न्याय हो और दूसरा काम है आग लगाओ।' वैसे कमलनाथ के इस वीडियो को भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ''कमलनाथ जी, आपने पूरा जीवन आग लगाने के सिवाय किया क्या है? किसानों के हित में लिए गये निर्णय पर भी आप उनको गुमराह करने और आग भड़काने का कार्य कर रहे हैं। जनहित से आपको कोई सरोकार नहीं है, आपको सिर्फ राजनीति करनी है। शर्म आनी चाहिए आपको।''

आप सभी जानते ही होंगे कि दिल्ली बॉर्डर पर पिछले 6 महीनों से किसान आंदोलन चल रहा है। यकीन से कहा जा सकता है कि यह आंदोलन एक राजनैतिक आंदोलन है और केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने इस आंदोलन को हवा दी। इस आंदोलन में दीप सिद्धू और खालसा ऐड जैसे कई खालिस्तानी समर्थक भी सक्रिय हुए थे।

'टीकाकरण में रोड़े अटका रहा प्रतिपक्ष।।।', विपक्ष पर भड़के जेपी नड्डा

165।8 मिलियन से ऊपर पहुंचा वैश्विक कोरोनावायरस

ME/M-TECH के बाद इन चीजों में बना सकते है करियर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -