MP कैबिनेट विस्तार: तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को मिली इन विभागों की जिम्मेदारी
MP कैबिनेट विस्तार: तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को मिली इन विभागों की जिम्मेदारी
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट को जल संसाधन और मत्स्य पालन विभाग दिया जा चुका है। वहीं गोविंद सिंह राजपूत को वित्त और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई है। वैसे हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि दोनों नेताओं ने बीते रविवार को भोपाल में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की उपस्थिति में मंत्री पद की शपथ ली थी। जी दरअसल यह दोनों मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में पहले भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। बीते समय में जब सरकार परिवर्तन हुआ तो उसके बाद पहले पांच मंत्रियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया कोटे के गोविंद राजपूत और तुलसी सिलावट मंत्री बने थे।

उसके बाद उप चुनाव से ठीक 6 महीने का कार्यकाल पूरा हो जाने की वजह से दोनों को इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं जब उपचुनाव परिणाम आए तो उसके करीब-करीब 53 दिन के बाद दोनों ने फिर से शपथ ली थी। उपचुनाव होने के बाद दोनों नेताओं ने अपनी सीटों से जीत दर्ज की थी। ऐसा होने से पहले गोविंद सिंह राजपूत परिवहन एवं राजस्व और तुलसी सिलावट जल संसाधन मंत्री थे। खबर यह भी है कि बीते साल मार्च में कमलनाथ की पूर्व सरकार गिराने वाले 22 बागियों में 11 बागियों को मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है।

इस लिस्ट में से अधिकांश सिंधिया का समर्थन करने वाले नेता हैं। ऐसा कहा जा रहा है मध्य प्रदेश की कुल 230 सदस्यीय विधानसभा में मंत्रिमंडल में कुल 35 सदस्य हो सकते हैं। अब इन दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद कैबिनेट में मुख्यमंत्री चौहान सहित कुल 31 सदस्य हो चुके हैं।

ममता बनर्जी करेगी कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन

फेसबुक पर लाइव आकर खुदकुशी कर रहा था युवक, ऐसी बची जान

Microsoft 2021 में अपने विंडोज कायाकल्प प्रणाली के पूर्ण ओवरहाल को किया जा रहा खत्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -