मप्र किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द माफ़ होगा 25 लाख किसानों का कर्जा
मप्र किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द माफ़ होगा 25 लाख किसानों का कर्जा
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए सरकार की तरफ से खुशखबरी है। जल्द ही राज्य के किसानों का कर्जा माफ होने वाला है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा में प्रदेश की वित्तीय स्थित अच्छी नहीं होने का उल्लेख करते हुए भी कहा कि किसान कर्ज माफी के वादे को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि आगामी 5 मार्च तक प्रदेश के 25 लाख किसानों का ऋणमाफ कर दिया जाएगा। विधानसभा में विशेष चर्चा के समय बुधवार को सीएम कमलनाथ ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जम्मू कश्मीर: एक्शन मोड में मोदी सरकार, 155 नेताओं की सुरक्षा छीनी

कांग्रेस ने पूरी समीक्षा के बाद ही अपने वचन पत्र में किसान कर्ज माफी का वादा किया था। आने वाले 16 दिनों में प्रदेश के 25 लाख किसानों का ऋणमाफ कर दिया जाएगा। कमलनाथ ने विधानसभा में चर्चा के दौरान कहा है कि हालाँकि,  प्रदेश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, उसके बाद भी किसानों के कर्ज को माफ करने पर पूरा फोकस किया गया है। लेखानुदान में किसान ऋणमाफी के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान न किए जाने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सवाल पर कमलनाथ ने कहा है कि 5 मार्च को बता देंगे कि कर्ज कैसे माफ किया जा रहा है।

भाजपा पर भड़की मायावती, कहा-अगर आप मजबूत हो तो गठबंध की जरुरत क्यों ?

सरकार ने प्रदेश के 55 लाख किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की हुई है। इसके तहत सरकार ने किसानों से आवेदन भी लिए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि प्रदेश में सत्ता में आने के बाद वह किसानों का कर्जा माफ कर देगी। सरकार बनते ही कमलनाथ सरकार किसानों की कर्जमाफी की आधिकारिक घोषणा कर दी थी और अब कर्जा माफ होने जा रहा है।

खबरें और भी:-

DMK को मिला कांग्रेस का साथ, 9 +1 के फॉर्मूले पर लड़ेंगी चुनाव

अब सिद्धू पर बरसी ईरानी, कहा- इमरान के दोस्त आज के भारत के जयचंद

ओड़िसा में बोले योगी तीव्र गति से विकास के लिए भाजपा को दिलाएं जीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -