भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, आरोप- कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते किया था घोटाला
भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, आरोप- कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते किया था घोटाला
Share:

चंडीगढ़: पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने आज मंगलवार (26 सितंबर) को बठिंडा में एक संपत्ति की खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। अधिकारियों को संदेह है कि बादल गिरफ्तारी से बचने के लिए देश से भाग सकते हैं, और इसलिए सभी हवाई अड्डों को अलर्ट पर रखा गया है। यह कदम सतर्कता अधिकारियों द्वारा बठिंडा संपत्ति मामले में बादल और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के एक दिन बाद उठाया गया है।

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने बादल का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने उनके आवास और अन्य ज्ञात स्थानों पर छापे मारे, लेकिन उनका वर्तमान ठिकाना निश्चित नहीं है। इसके अलावा, बादल की अग्रिम जमानत की याचिका पर भी आज सुनवाई होनी है। इसी साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बादल के अलावा,ठिंडा विकास प्राधिकरण (बीडीए) के पूर्व मुख्य प्रशासक बिक्रमजीत शेरगिल का भी इस मामले में नाम था। एक अधिकारी ने कहा कि मामले में दर्ज अन्य चार लोगों की पहचान राजीव कुमार, अमनदीप सिंह, विकास अरोड़ा और पंकज के रूप में की गई है।

सतर्कता ब्यूरो ने भाजपा के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला की 2021 की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी, जिसमें बठिंडा में एक प्रमुख स्थान पर संपत्ति की खरीद में अनियमितता का आरोप लगाया गया था। भाजपा नेता सिंगला, जो पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) में थे, ने आरोप लगाया था कि पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए बादल ने दो वाणिज्यिक भूखंडों को अपने लिए आवासीय भूखंड में बदलने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया था। मामला IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 468 (जालसाजी) सहित संबंधित धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।

मिड डे मील घोटाला: सीएम अशोक गहलोत के मंत्री राजेंद्र यादव के 10 ठिकानों पर ED की रेड

राजीव गांधी फाउंडेशन की तरह 'पियरे ट्रूडो फाउंडेशन' को भी मिली है चीनी फंडिंग ! क्या इसलिए भारत के खिलाफ जहर उगल रहे ट्रुडो ?

नई सियासी उलझन में फंसे राहुल गांधी, हाथ से निकल सकती है 'वायनाड लोकसभा सीट'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -