देश के लिए खतरा बनती जा रही है कांग्रेस : योगी आदित्यनाथ
देश के लिए खतरा बनती जा रही है कांग्रेस : योगी आदित्यनाथ
Share:

देहरादून : नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज काशीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। काशीपुर के बाद लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रुड़की के नेहरू स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

लोकसभा चुनाव: सुप्रीम कोर्ट से हार्दिक पटेल को तगड़ा झटका

कांग्रेस की मंशा सामान्य नहीं

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर में रैली स्थल रामलीला मैदान में योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही योगी जिंदाबाद के नारे लगने लगे। योगी ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की मंशा सामान्य नहीं है। देश को सैकड़ों सालों के बाद आजादी मिली। उस वक्त दुर्भाग्य वश विभाजन भी हुआ। जिसके जिम्मेदार मुस्लिम लीग और कांग्रेस थे। 

प्रियंका गाँधी को स्कर्ट वाली बाई कहने पर मचा घमासान, अब चुनाव आयोग लेगा एक्शन

देश के लिए खतरा बन चुकी है कांग्रेस 

इसी के साथ उन्होंने आज राहुल गांधी वायनाड से नामांकन कर रहे हैं और वहां भी कांग्रेस का मुस्लिम लीग से गठबंधन है। ये देश को कहां ले जाएगा ये चिंता का विषय है। कांग्रेस देश के लिए खतरा बनती जा रही है। कांग्रेस देश को कहां ले जाना चाहती है। कांग्रेस आतंकवाद को बढ़ावा देना चाहती है। पूरे देश से एक ही आवाज निकलती है इस देश को मोदी चाहिए।

गांधीनगर सीट: अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, सीजे चावड़ा को बनाया उम्मीदवार

राम मंदिर के पक्ष में आया सुन्नी सोशल फोरम, कहा नहीं बदला जा सकता भगवान का जन्म स्थान

हेमा मालिनी को चुनाव आयोग का नोटिस, तीन दिन के भीतर माँगा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -