लोकसभा चुनाव : आज रोड-शो के बाद नामांकन दाखिल करेंगी डिम्पल यादव
लोकसभा चुनाव : आज रोड-शो के बाद नामांकन दाखिल करेंगी डिम्पल यादव
Share:

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव समाजवादी पार्टी से कन्नौज लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं। डिंपल यादव शनिवार छह अप्रैल को शक्ति प्रदर्शन के बाद नामांकन करेंगी। इस दौरान उनके साथ अखिलेश यादव सहित सपा बसपा के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। डिंपल यादव को लेकर उनके समर्थकों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है।

परिवार में फूट से निराश राबड़ी ने लिखी कविता, कोई कैसे जुदा करेगा, जीवन में लालू हैं...

इस तरह होगा रोड-शो 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्नौज गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव आज नामांकन करेंगी। रोड शो के साथ काफिला कलक्ट्रेट तिराहा पहुंचेगा। कलक्ट्रेट में नामांकन के बाद आशा होटल में जनसभा होगी। रोड शो को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता व्यवस्था की है। खुफिया विभाग भी आचार संहिता के उल्लंघन के साथ ही कार्यकर्ताओं की हरकत पर नजर रखेगा।  

NRC के सहारे ममता का पीएम मोदी पर हमला, असम में कही ऐसी बात

ऐसा है पूरा कार्यक्रम 

जानकारी के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बसपा नेता सतीश मिश्रा और राज्यसभा सदस्य संजय सेठ सुबह करीब 10 बजे हेलीकाप्टर से बोर्डिंग मैदान में उतरेंगे, उन्हें आशा होटल में बने सपा के केंद्रीय कार्यालय लाया जाएगा। अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन एक साथ एक्सप्रेस वे होते केंद्रीय कार्यालय पहुंचेंगे। करीब 11 बजे यहां से रोड शो शुरू होगा। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट तिराहा पहुंचेगा। यहां से सभी वाहनों को रोककर सिर्फ तीन वाहनों को कलक्ट्रेट में दाखिल कराया जाएगा।

नहीं चली वन विभाग की गुहार, जमकर मना 'शिकार का त्यौहार'

दूधेश्वर महादेव के दर्शन करने पहुंची प्रियंका, लंकापति रावण से जुड़ा है इतिहास...

चीन के साथ ट्रेड वॉर पर बोले ट्रम्प, कहा- 4 हफ़्तों में सुलझ जाएगा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -