अपने दम पर चुनाव लड़ेगा  रालोद
अपने दम पर चुनाव लड़ेगा रालोद
Share:

लखनउ :  यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच भले ही गठबंधन को पक्का करने के लिये भले ही चर्चा चल रही हो लेकिन इसी बीच यह जानकारी सामने आई है कि राष्ट्रीय लोकदल अपने दम पर अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। इसके पीछे कारण सपा से सीटों के बंटवारे का मामला जमना नहीं है।

हालांकि दो दिन पहले ही यह साफ हो गया  था कि कांग्रेस-सपा गठबंधन में रालोद शामिल नहीं किया जा रहा है, बावजूद इसके यह संभावना बनी हुई थी कि सीटों के बंटवारे का पेंच सुलझा लिया जायेगा। रालोद सूत्रों ने बताया कि पार्टी पूरी 403 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

बताया गया है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच भी अभी सीटों को लेकर खींचतान जारी है। इधर राजनीतिक जानकारों का यह मानना है कि  यदि रालोद गठबंधन का हिस्सा नहीं बनता है तो सपा और कांग्रेस के साथ ही खुद रालोद को भी नुकसान हो सकता है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -