आई लोहड़ी, जीवै तुम्हारी जोड़ी
आई लोहड़ी, जीवै तुम्हारी जोड़ी
Share:

अमृतसर। देशभर में लोहड़ी पर्व की धूम है। उत्तरभारत और पंजाब में इस पर्व को विशेषतौर पर मनाया जाता है। इतना ही नहीं देशभर में सिख अनुयायी इस पर्व को मनाते हैं। आज इस पर्व को मनाया जा रहा है और सुबह से ही देशभर के कई गुरूद्वारों में मथ्था टेकने के लिए बड़े पैमाने पर लोग पहुंच रहे हैं। दरअसल लोहड़ी पर सिख समाज में उन बच्चों को गुरूद्वारे दर्शन के लिए लाया जाता है जिनके जन्म के बाद पहली बार लोहड़ी का पर्व होता है।

ऐसे बच्चों को उनके परिजन और अभिभावक गुरूद्वारे में मथ्था टिकाते हैं। लोहड़ी के इस मौके पर सर्द भी बेहद है। मौसम में ठंडक घुल गई है। लोहड़ी के इस पर्व पर त्यौहार मनाने वाले अपने घरों में व्यंजन बनाते हैं। इस मौके पर विशेषतौर पर चिवड़ा तैयार किया जाता है और इसे शाम के समय प्रज्जवलित की जाने वाली अग्नि में समर्पित किया जाता है। श्रद्धालु इस पवित्र अलाव की परिक्रमा करते हैं और भांगड़ा आदि नृत्य कर प्रसन्नता जाहिर करते हैं।

इस दिन कुंवारी लड़कियां भी नए परिधान पहनकर घरों में लोहड़ी मांगने पहुंचती है। लोहड़ी के तौर पर ये लड़कियां मूंगफली, रेवड़ी, मक्के की खील आदि मांगती हैं। लोहड़ी के गीत गाते हुए युवतियां और महिलाऐं कहती हैं लोहड़ी दो जी लोहड़ी, जीवै तुहाडी जोड़ी। लोहड़ी के कुछ समय पूर्व ही गली मोहल्ले के युवा लोहड़ी के गीत गातेे हैं और लोहड़ी मांगते हैं। हालांकि अब लोहड़ी मोंगने की परंपरा कम हो गई है आब तो लोग गुरूद्वारे जाकर और रात्रि में प्रज्जवलित हुई अग्नि के समीप एकत्रित होकर लोहड़ी का पर्व मनाते हैं।

वृषभ, मीन राशि के लिये शुभ फलदायी होगी मकर संक्रांति

अग्नि के साथ जीवन की खुशियों का त्यौहार लोहड़ी

नवपंचम योग में मनेगी मकर संक्रांति

देशभर में मची लोहड़ी की धूम, बच्चों को ले जाऐंगे मत्था टेकने

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -