Google के कर्मचारी घर से काम करने के दौरान कर रहे है इन मुश्किलों से सामना
Google के कर्मचारी घर से काम करने के दौरान कर रहे है इन मुश्किलों से सामना
Share:

दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया था। हालांकि, अब कंपनी के कर्मचारियों को लैपटॉप से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस बात की जानकारी न्यूज नेटवर्क सीएनबीसी की एक रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के कर्मचारियों का कहना हैं कि लैपटॉप की स्पलाई सीमित संख्या में हो रही है। साथ ही यह भी कहा गया है कि कंपनी ने लैपटॉप में आने वाले अपग्रेड पर भी रोक लगा दी है।

सभी कर्मचारियों को नहीं मिला लैपटॉप
सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने अपने सभी कर्मचारियों को मेल भेजा है, जिसमें कहा गया है कि हम दूर रह रहे कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं देने में असमर्थ है। क्योंकि कई ऐसी जगह हैं, जहां पर जरूरी डिवाइस उपलब्ध कराने में परेशानी आ रही है। कंपनी ने आगे कहा है कि हम सभी कर्मचारियों तक लैपटॉप जल्द-से-जल्द पहुंचाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी का कहना है कि हम किसी भी कर्मचारी के साथ भेदभाव नहीं कर रहे हैं।

कंपनी Nooglers को दे रही है प्रथामिकता
सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल में इस समय अस्थायी कर्मचारियों की संख्या आधी है। साथ ही कंपनी Nooglers को प्राथमिकता दे रही है। आपको बता दें कि Nooglers वो कर्मचारी हैं, जिन्हें हाल ही में आधिकारिक रूप से नियुक्त किया गया है। वहीं, कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने बीते सप्ताह कहा था कि हम जल्द ही अपने कार्यलय खोलेंगे और अपने कर्मचारियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखेंगे।

जूम एप के इस्तेमाल पर लगाई रोक
गूगल ने पिछले महीने डाटा की सुरक्षा को ध्यान में रखकर वीडियो कॉफ्रेंसिंग एप जूम के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया था। साथ ही कंपनी ने अपने कर्मचारियों को जूम एप इस्तेमाल न करने का आदेश दिया था। कंपनी का कहना था कि जो कर्मचारी लैपटॉप में जूम एप का उपयोग कर रहे हैं, वह तुरंत अपने डिवाइस में से इसे डिलीट करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दो महीनों में कई ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी, जिनमें जूम एप की विश्वनीयता पर सवाल उठाए गए थे। 

20,000 रुपये से कम कीमत की है ये खास स्मार्ट टीवी

Samsung Galaxy A11 और Galaxy A31 स्मार्टफोन जल्द होगा लांच

Moto G8 Power Lite जल्द होगा लांच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -