Jul 14 2016 12:53 PM
टोक्यो : जापान में एक लाइव टीवी शो के दौरान जापानी नेता रो पड़े। वो कार्यक्रम में किसी मामले पर सफाई दे रहे थे। इस प्रोग्राम के कई दिनों बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्ची नेताजी के आंसू पोंछते दिख रही है। किसी अन्य मसले पर उसी क्लिप को टीवी पर फिर से दिखाया गया तो एक मासूम बच्ची से नेताजी के आंसू नहीं देखे गए।
और बाल सुलभ में इश बालक ने टीवी स्क्रीन पर ही टिश्यू से नेताजी के आंसू पोछ डाले। इस वीडियो को दुनियाभर में देखा जा रहा है। टीवी पर रोने वाले नेता का नाम रयूतारो नोनोमुरा है, जो कि ह्यूगो प्रांतीय विधानसभा के नेता है।
वह मीडिया के सामने वर्ष 2013-2014 में यात्रा खर्च के रूप में लिए गए करीब 19,31,971 रुपए (37828 डॉलर) पर सफाई देने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वह रोने लगे। यह घटनाक्रम 510 दिन पहले हुआ था।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED