आज से शुरू हो गया है सितंबर का तीसरा सप्ताह, जानिए व्रत और त्यौहार
आज से शुरू हो गया है सितंबर का तीसरा सप्ताह, जानिए व्रत और त्यौहार
Share:

हर सप्ताह में बहुत से व्रत और त्यौहार आते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस सप्ताह के व्रत और त्यौहार। जी दरसल इस हफ्ते में भौम प्रदोष विश्वकर्मा पूजा मघा श्राद्ध सर्व पितृ अमावस्या कन्या संक्रांति अधिक मास और विनायक चतुर्थी जैसे व्रत एवं त्यौहार आने वाले हैं। आप जानते ही होंगे आज से अंग्रेजी कैलेंडर के नौवे माह सितंबर का तीसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है। अब आज 14 सितंबर है और आज का दिन सोमवार का दिन है। यह दिन भोले बाबा का होता है। वैसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस हफ्ते के महत्वपूर्ण व्रत एवं त्यौहार।

15 सितंबर, दिन: मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत- आश्विन मास के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 15 सितंबर को है। जी दरअसल मंगलवार दिन होने के कारण यह भौम प्रदोष व्रत है और प्रदोष काल में भगवान शिव की आराधना करने से बड़े लाभ होते हैं।

15 सितंबर, दिन: मंगलवार: मघा श्राद्ध - त्रयोदशी तिथि को होने वाले श्राद्ध को मघा श्राद्ध कहा जाता है। यह मघा एवं त्रयोदशी के योग में आता है। अब इस बार यह 15 सितंबर दिन मंगलवार को है।

16 सितंबर, दिन: बुधवार: विश्वकर्मा पूजा, सर्व पितृ अमावस्या- इस साल विश्वकर्मा पूजा 16 सितंबर दिन बुधवार को आने वाली है। जी दरअसल इस दिन सृजन के देवता और देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन करते हैं। सर्व पितृ अमावस्या 2020: इस साल आश्विन मास की अमावस्या 16 सितंबर को है। इस अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या भी कहते हैं।

18 सितंबर, दिन: शुक्रवार: अधिक मास या मलमास या पुरुषोत्तम मास और कन्या संक्रांति- 18 सितंबर से अधिक मास या मलमास या पुरुषोत्तम मास शुरू हो रहा है। य​ह तीन साल में एक बार आता है। आपको बता दें कि अधिकमास के देव स्वामी भगवान विष्णु हैं, इस वजह से इसे पुरूषोत्तम मास कहा जाता है।

20 सितंबर, दिन: रविवार: विनायक चतुर्थी- हर महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी विनायक चतुर्थी होती है जो इस बार 20 सितंबर को है।

IPL 2020 : इन 15 खिलाडियों पर जमकर बरसेगा पैसा

मोदी सरकार पर अखिलेश का बड़ा आरोप, कहा- किसानों को गुलाम बनाना चाहती है भाजपा

सेंसेक्स में आया जबरदस्त उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे रिलायंस के शेयर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -