साल 2021 में धमाल मचाएंगी यह जबरदस्त फ़िल्में, अक्षय से लेकर सलमान तक के नाम हैं शामिल
साल 2021 में धमाल मचाएंगी यह जबरदस्त फ़िल्में, अक्षय से लेकर सलमान तक के नाम हैं शामिल
Share:

साल 2020 खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं और फिर शुरू होगा नया साल यानी 2021। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी नए साल में अपनी नयी फिल्मों के साथ तैयार हैं। आज हम आपको उन्ही नयी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो साल 2021 में रिलीज होगी। 

मैदान- बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म मैदान 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य एक्टर हैं और उनके अलावा इसमें प्रियमणि, गजराज राव और रुद्रानिल घोष नजर आने वाले हैं।

अतरंगी रे- इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार दिखाई देंगे। इस फिल्म को वैलेंटाइन्स डे (14 फरवरी 2021) पर बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में सारा अली खान और धनुष लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं।

कभी ईद कभी दिवाली- इस फिल्म के नाम से ही आप समझ गए होंगे यह सलमान खान की है। इस फिल्म को भी 2021 में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया गया है। इसमें सलमान खान डबल रोल में दिखेंगे जो एक हिंदू और दूसरा मुस्लिम होगा। इसे 13 मई 2021 को रिलीज किया जाएगा।

हीरोपंती 2- टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में दिखाई देंगे। यह उनकी ही पहली फिल्म का दूसरा भाग होने वाला है। इसे16 जुलाई 2021 को रिलीज किया जाएगा। इसमें एक्ट्रेस तारा सुतारिया दिखाई देंगी।

रक्षा बंधन- यह फिल्म अक्षय कुमार की है और इसे भी साल 2021 में रिलीज किया जाएगा। इसे आनंद एल राय और अलका हीरानंदानी ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इसे 5 नवंबर 2021 को रिलीज किया जाएगा।

बेल बॉटम- अक्षय कुमार नए साल 2021 में भी धमाल मचाएंगे उनकी इस फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी कर रहे हैं और फिल्म में अक्षय संग वाणी कपूर, हुमा, कुरैशी और लारा दत्ता भी अहम रोल में दिखेंगे इस फिल्म को अगले साल 2 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा

लाल सिंह चड्ढा- आमिर खान की इस फिल्म में करीना कपूर खान दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म को 24 दिसंबर 2021 को रिलीज किया जाएगा। इसे अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित किया गया है और आमिर खान और किरण राव ने प्रोड्यूस किया है। 

तख्त- यह फिल्म 3 दिसंबर 2021 को होगी रिलीज। इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में दिखने वाले हैं।

'केजीरवाल तो अपनी आत्मा तक बेच देंगे...' जानिए दिल्ली सीएम पर क्यों भड़के अमरिंदर सिंह

जुए में पत्नी को दांव पर लगाकर हारा पति, फिर किया ये हैरान कर देने वाला काम

महाराष्ट्र: फ्री प्लॉट बंटने की उडी अफवाह, लोगों ने किया पूरे इलाके पर कब्जा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -