चेहरे पर दिखती है डबल चिन तो रोज करें सिंहासन
चेहरे पर दिखती है डबल चिन तो रोज करें सिंहासन
Share:

आजकल लोग तेजी से मोटापे का शिकार होते जा रहे हैं। वैसे मोटापा कहने और सुनने में तो आम लगता है लेकिन ये कोई आम समस्या नहीं है। जी दरअसल यह एक बड़ी समस्या है जो लोगों को जल्दी अपनी चपेट में ले रही है। जी दरअसल यह न केवल आपकी फिजिकल पर्सनैलिटी को खराब कर सकता है, बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर डालता है। हालाँकि अधिकतर मोटापे के कारण चेहरे पर डबल चिन नजर आने लगता है। जी हाँ और डबल चिन से चेहरा खिंचा और लटका हुआ नजर आने लग सकता है। वैसे डबल चिन को कम करने के लिए फेस एक्सरसाइज और योग एक हेल्दी तरीका होता है। आपको बता दें कि डबल चिन को कम करने के लिए सिंहासन योग काफी फायदेमंद होता है। आइए आपको बताते हैं इसके फायदे।

सिंहासन के फायदे- सिंहासन एक एंटी एजिंग थेरेपी है जो चहरे से डबल चिन और झुर्रियां कम करने में सहायक है। जी हाँ और सिंहासन करने से चेहरा,आंखें, कान, जीभ, और गले से लेकर चेस्ट तक सभी को सही प्रकार से कार्य करने की क्षमता और सही ताकत मिलती है। इसके अलावा सिंहासन करने से मेंटल स्ट्रेस कम होता है। इसी के साथ जिन लोगों को हकलाने की समस्या है, सिंहासन उनके लिए लाभदायक है। इसके अलावा बढ़ती उम्र में चेहरे की झुर्रियों को कम कर स्किन को टाइट रखने में मदद करता है। जी हाँ और इसका हर रोज अभ्यास करने से गर्दन की मांसपेशियों को आराम और मजबूती मिलती है।

सिंहासन योग करने का सही तरीका- सिंहासन योग करने के लिए योगा मैट पर घुटनों के बीच दूरी बनाकर वज्रासन में बैठ जाएं। इसके बाद आप अपनी कमर को सीधा करके बैठ जाएं और दोनों हाथों को अपने घुटनों पर रखें। अब योग करते समय सांस पर विशेष ध्यान रखें और जीभ को अपनी क्षमता के अनुसार बाहर निकालने की कोशिश करें। इसके बाद सांस को छोड़ते हुए मुंह से ध्वनि से साथ जीभ को बाहर निकले। अब इस प्रक्रिया को कम से कम 4 बार दोहराएं। हालाँकि सिंहासन योग को खाली पेट किसी भी समय किया जा सकता है और हर रोज सुबह खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

डायबिटीज को रखना है नियंत्रण में तो आपको अपनाने होंगे ये टिप्स

डायबिटीज कंट्रोल करती है प्याज, जानिए खाने का सही तरीका

एक हफ्ते में 4 किलो तक वजन कम कर देगा पत्ता गोभी सूप, जानिए कैसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -