केजरीवाल सरकार के विदेश दौरों पर LG की नज़र
केजरीवाल सरकार के विदेश दौरों पर LG की नज़र
Share:

नई दिल्ली : लगता है कि उपराज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार दिल्ली राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार पर शिकंजा कस रही है। दरअसल अभी तक उपराज्यपाल नजीब जंग और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच विभिन्न कार्यों को लेकर विवाद चल रहा है। मगर अब उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार से उसके मंत्रियो, निजी स्टाफ व दूसरे अधिकारियों की ओर से किए जाने वाले विदेश दौरों का विवरण मांगा है। इस मामले में उपराज्यपाल के कार्यालय को यह विवरण 12 सितंबर तक उपलब्ध करवाए जाने के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिए गए हैं।

इतना ही नहीं उपराज्यपाल ने यह सवाल भी किया है कि राज्य सरकार के ऐसे कौन से कार्य हैं जिसमें उपराज्यपाल की अनुमति लेना आवश्यक था। मगर यह अनुमति नहीं ली गई है। इसे लेकर भी सवाल किए गए हैं। गौरतलब है कि आप नेताओं की विदेश यात्राओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता विवेक गर्ग को सूचना के अधिकार के तहत जानकारी दी गई।

जिसमें सीएम केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के विदेश दौरे को शामिल किया गया है। इस दौरान कहा गया है कि मंत्रियों के विदेश दौरे पर 40 लाख रूपए का अनुमानित खर्च आया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री सत्येंद्र जैन ने वेटिकन सिटी का दौरा किया। अब ये दोनों ही वापस लौट रहे हैं।

विपश्यना के बाद केजरीवाल करवाऐंगे गले का आॅपरेशन

संदीप कुमार सेक्स स्केंडल को लेकर अन्ना के निशाने पर केजरीवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -