LG ने लॉन्च की अपनी नई फीचर्स वाली TV
LG ने लॉन्च की अपनी नई फीचर्स वाली TV
Share:

घर बैठकर अगर फिल्में और OTT कंटेन्ट देखा जा रहा है तो उसका असली मजा एक स्मार्ट TV पर आता है। यदि आप भी मूवीज का शौक रखते हैं लेकिन सिनेमा घर नहीं जाना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि एलजी (LG) ने मार्केट में एक नया स्मार्ट TV, LG OLED Flex TV LX3 Smart TV उतारा है। इस स्मार्ट TV के अनोखे डिस्प्ले और बाकी स्पेसिफिकेशन्स इसे आपके लिए एक अच्छी चॉइस बना रहे हैं। तो चलिए  डिटेल में जानते हैं कि इस स्मार्ट टीवी में ऐसा क्या खास है और इसके डिस्प्ले को लेकर इतनी बात क्यों होने लगी है।। 

LG ने लॉन्च किया Smart TV: जैसा कि हमने आपको अभी कहा है, एलजी (LG) ने एक नय स्मार्ट TV, LG OLED Flex TV LX3 Smart TV लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी में एक अनोखा डिस्प्ले भी दिया जा रहा है और फिलहाल इसे IFA 2022 में डेमो के लिए पेश कर दिया गया है। इसको स्मार्ट TV के साथ-साथ एक कम्प्यूटर मॉनिटर की तरह भी उपयोग किया जा रहा है। 

बेहद अनोखा है इस स्मार्ट टीवी का डिस्प्ले: अब चलिए बात करते हैं कि इस स्मार्ट TV का डिस्प्ले अनोखा कैसे है। खबरों का कहना है कि LG OLED Flex TV LX3 Smart TV में 43-इंच का 4K डिस्प्ले दिया जा रहा है जो बेन्डेबल है यानी जिसके कारण से टीवी को एक फ्लैट और कर्व्ड पैनल की तरह उपयोग किया जा सकता है। इसका फ्लेक्सिबल पैनल 900R तक का मैक्सिमम कर्वेचर ऑफर भी दे रहा है। यही वजह है कि इस टीवी को गेमिंग के लिए भी उपयोग किया जाने वाला है। 

LG OLED Flex TV LX3 Smart TV के फीचर्स: बेन्डेबल डिस्प्ले के साथ इस स्मार्ट टीवी के कर्वेचर को ऑटोमैटिकली या फिर मैनुअली एडजस्ट किया जाने वाला है इस TV  को 42-इंच के सिंगल वेरिएंट में भी खरीद सकते है और जिसमे आपको 4K का डिस्प्ले और 120Hz का रेसोल्यूशन सपोर्ट भी प्रदान किया जा रहा है। जिसके Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है और गेमिंग की बात की जाए तो इसमें वेरिएबल रिफ्रेश रेट और ऑटो लो-लेटेंसी मोड भी प्रदान किया जा रहा है। इतना ही नहीं, ये टीवी G-Sync और AMD Free Sync के साथ कम्पैटिबल भी है। 40W के स्पीकर सिस्टम वाले इस स्मार्ट टीवी में LG Alpha 9 Gen 5 प्रोसेसर भी दिया जा रहा है।  फिलहाल इसकी कीमत को लेकर खुलासा नहीं हुआ है और यह भी नहीं बताया गया है कि इसे कौन से देशों में और कब उपलब्ध किया जाएगा। 

Jio को टक्कर देने के लिए Airtel ने पेश किया अपना अब तक का सबसे धांसू प्लान

सस्ता या महंगा..? आखिर कैसा होगा 5G का रिचार्ज प्लान, जानिए

अब खिड़की से सप्लाई होगी बिजली, जानिए कैसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -