4 साल के रिलेशनशिप को छोड़ प्रेमी ने दूसरी लड़की से कर ली शादी, भड़की प्रेमिका ने पत्नी पर फेंका एसिड
4 साल के रिलेशनशिप को छोड़ प्रेमी ने दूसरी लड़की से कर ली शादी, भड़की प्रेमिका ने पत्नी पर फेंका एसिड
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के जनक गंज थाना इलाके के रामद्वारा लक्ष्मीगंज क्षेत्र में एक महिला ने अपने शादीशुदा प्रेमी की बीवी के ऊपर तेजाब डाल दिया। महिला ने उसको जान से मारने का प्रयास किया। महिला को गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले में अपराधी बनी महिला ने अपने प्रेमी के ऊपर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है।

अपराधी महिला ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है कि प्रेमी शख्स अमित बंसल उसे 4 वर्षों से शादी का झांसा देकर बलात्कार कर रहा है। पिछले दिनों उसने शादी से मना कर दिया। इस बीच बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला अमित बंसल के रामद्वारा स्थित घर पर पहुंच गई एवं उसकी अनुपस्थिति में पत्नी श्वेता के ऊपर उसने एसिड फेंक दिया। जिससे वह गंभीर तौर पर जल गई। उसे आनन-फानन में चिकित्सालय भेजा गया।

पुलिस ने बताया, महिला हरेशिव मैरिज गार्डन के समीप रहती है। उसने अमित बंसल पर शादी के झांसे में बलात्कार का इल्जाम लगाया है। पुलिस ने यह FIR बृहस्पतिवार दोपहर में दर्ज की थी। इसके कुछ घंटे पश्चात् ही बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला अपने प्रेमी के रामद्वारा स्थित निवास पर पहुंच गई तथा उसने उसकी पत्नी श्वेता बंसल के ऊपर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। इधर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला भी अपने उपचार के लिए दिल्ली में भर्ती हो गई है। पुलिस ने इस मामले की तहकीकात आरम्भ कर दी है।

कर्जमाफ़ी और रोज़गार के वादे कर सत्ता पाई, फिर भूल गई कांग्रेस ! पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा

CM शिवराज का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में कन्या को मिलेंगे 51 हजार रुपये

शादी की फोटो फेसबुक पर अपलोड करना पड़ा महंगा, हो गया ये हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -