'NCP-कांग्रेस को छोड़ भाजपा के साथ बनाएं सरकार...', उद्धव के सामने एकनाथ शिंदे की बड़ी शर्त!
'NCP-कांग्रेस को छोड़ भाजपा के साथ बनाएं सरकार...', उद्धव के सामने एकनाथ शिंदे की बड़ी शर्त!
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे है। MLC चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद मंत्री एवं शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे गुजरात के सूरत चले गए हैं। शिंदे का दावा है कि उनको 20 विधायकों का समर्थन हासिल है। शिंदे का अगला कदम क्या होगा? इसके बारे में वह दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताएंगे। इससे पूर्व महाराष्ट्र से दिल्ली तक हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर शरद पवार का बयान आया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में तीसरी बार ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि NCP का कोई विधायक इधर से उधर नहीं गया है। 

हाल ही में मिल रही खबर के अनुसार, एकनाथ शिंदे एनसीपी एवं शिव सेना गठबंधन के बीच आई दूरियों एवं समस्याओं पर चर्चा करेंगे। वह उद्धव ठाकरे से फिर से भारतीय जनता पार्टी के साथ आकर सरकार बनाने की गुजारिश भी करेंगे। दूसरा ताजा अपडेट कांग्रेस खेमे से आया है। पता चला है कि उनके MLA अब दिल्ली नहीं जाएंगे। सभी कांग्रेसी विधायकों को मुंबई में ही रहने को बोला गया है।

एकनाथ शिंदे के साथ गुजरात गए विधायकों की सूची:-
तानाजी सावंत
बालाजी कल्याणकर
प्रकाश आनंदराव आबिटकर
एकनाथ शिंदे
अब्दुल सत्तार
संजय पांडुरंग
श्रीनिवास वनगा
महेश शिंदे
संजय रायमुलकर
विश्वनाथ भोएर
संदीपन राव भूमरे
शांताराम मोरे
रमेश बोरनारे
अनिल बाबर
चिंमणराव पाटील
शंभूराज देसाई
महेंद्र दलवी
शाहाजी पाटील
प्रदीप जैस्वाल
महेन्द्र थोरवे
किशोर पाटील
ज्ञानराज चौगुले
बालाजी किणीकर
भरतशेत गोगावले
संजय गायकवाड
सुहास कांदे

'दिल्लीवासियों को मुफ्त में योग सिखाएगी केजरीवाल सरकार..', CM ने किया ऐलान

बाहुबली विधायक को बड़ा झटका, 10 साल की हुई जेल

वेंकैया नायडू होंगे देश के अगले राष्ट्रपति ? अमित शाह संग नड्डा और राजनाथ कर रहे मंथन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -