दिवाली पर जानें आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, शुभ या अशुभ
दिवाली पर जानें आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, शुभ या अशुभ
Share:

इस दिवाली हर कोई चाहता है कि उसके साथ अच्छा हो, घर में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, क्योंकि दिवाली आने से पहले ही हर घर में रौनक देखने को मिलती है। ऐसे में हर व्यक्ति की यही कामना होती है की दिवाली उसके लिए कुछ अच्छा लेकर आये या फिर इस दिवाली उसके साथ जरूर कुछ अच्छा हो। आज हम आपको दिवाली पर आपकी राशि पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताएंगे। और बुरे प्रभाव से बचने के तरीके भी बताएंगे इन्हे समझ कर व अपनाकर आप अपनी दिवाली को अच्छा बना सकते हैं तो चलिए जानते हैं की इस दिवाली आपकी राशि पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है?

मेष : इस राशी के लोगों का दिवाली पर समय अच्छा रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्च अधिक होगा, किंतु आय भी बेहतर रहेगी। व्यापार में कुछ नया करने को मिल सकता है। प्रेम में सफलता मिलेगी।

वृष : शनि की दृष्टि एवं चतुर्थ गुरु बेकार की बातों में उलझा कर रख सकता है। समयानुसार चलने में कठिनाई हो सकती है। बुरी आदतें आकर्षित कर सकती हैं। बच कर रहें। अच्छी संगत करें। जुआ-सट्टे से दूर रहें।
 
मिथुन : तृतीय गुरु उत्साह बढ़ाएगा। समय का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी। नए दोस्त बनेंगे व कोई बड़ा काम होने की संभावना है। जमीन संबंधी काम में भी सफलता मिल सकती है।
 
कर्क : राशि से दूसरा गुरु होने के कारण दीवाली पर कोई अच्छी खबर आ सकती है। धार्मिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी रोग का शिकार भी हो सकते हैं। धूल एवं धुएं से बचें। आय बेहतर रहेगी एवं परिवार का सहयोग मिलेगा।
 
सिंह : गुरु का गोचर राशि में होने से दीपावली पर कोई बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धन की आवक बेहतर रहेगी एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कई बड़े कामों की शुरूआत हो सकती है। परिवार सहयोग करेगा एवं संतान भी अनुकूल रहेगी।
 
कन्या : 12वां गुरु एवं नीच का शुक्र के साथ राहु का गोचर भी राशि में रहेगा। 131 साल के योग का राशि पर प्रभाव रहेगा। योग्यता का विकास होगा। चंद्र का गोचर आय को बेहतर बनाएगा। जमीन से लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक संबंध में सुधार होगा।
 
तुला : सूर्य, बुध एवं चंद्रमा का गोचर राशि में रहेगा। यह समय संभल कर रहने का है। शनि की साढ़ेसाती भी राशि में चल रही है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें तथा जोखिम भरा कोई काम न करें। पैसे के लेन-देन में भी सावधानी रखें।
 
वृश्चिक : समय अच्छा रहेगा एवं आय होगी, लेकिन खर्च भी होता रहेगा। चिंताएं समाप्त होने का नाम नहीं लेंगी। अज्ञात भय बना रहेगा। कर्ज संबंधी कोई समस्या है तो उसका हल हो सकता है। किसी नए काम में हाथ नहीं डालें। प्रेम में नकारात्मकता रहेगी।
 
धनु : पारिवारिक मसलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। संतान से सुख प्राप्त होगा। नए कामों की शुरूआत हो सकती है। अचानक धन प्राप्ति का योग भी बन सकता है।
 
मकर : भाग्य का साथ मिलेगा। एक साथ कई अच्छी खबरें सुनने में आ सकती हैं। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। इस समय आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। अगर कोई पुराना रोग है तो उसमें लाभ मिलेगा। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
 
कुंभ : आय बहुत अच्छी रहेगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। योग्यता के अनुसार काम मिलेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम अधिक हो सकता है। त्वचा संबंधी रोग भी हो सकता है। भाइयों से सहयोग मिलेगा।
 
मीन : खर्चे अधिक होंगे एवं संतान की चिंता हो सकती है। किसी रोग से प्रभावित हो सकते हैं। विरोधी प्रभाव डालने का प्रयास कर सकते हैं। दीवाली के बाद कुछ आराम मिलने की संभावना है। किसी को कमजोर नहीं समझें एवं सब पर नजर बनाकर रखें।

 

दिवाली पर इन चीजों का दिखाई देना माता लक्ष्मी कि कृपा का संकेत है

दीपावली के दिन ध्यान रखें इन बातों का, माता लक्ष्मी हो जाएगी प्रसन्न

भविष्य में होने वाली घटना को वर्तमान में ऐसे करें पता

धनतेरस के दिन करना चाहिए इनकी पूजा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -