हिलेरी को क्यों याद आये मेगास्टार अमिताभ बच्चन?
हिलेरी को क्यों याद आये मेगास्टार अमिताभ बच्चन?
Share:

डेमोके्रटिक पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की लीक हुई हुई इमेल्स ने तहलका मचा दिया है। हिलेरी के ईमेल्स से अब एक नया खुलासा हुआ जिसका बाॅलीवुड से कलेक्शन जुड़ा हुआ है। दरअसल, हिलेरी का एक नया ईमेल सामने आया है। जिसमें वह बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में पूछती हुई नजर आ रही है।

हिलेरी इस ई-मेल में अमिताभ बच्चन के प्रति अपनी रूचि दिखा रही है। द वाशिंगटन पोस्ट के नेशनल पाॅलिटिकल रिपोर्टर जोस डेलरियल ने हिलेरी के लीक हुए मेल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें हिलेरी पाकिस्तान मूल की असिस्टेंट हुमा आबेदीन से अमिताभ बच्चन के बारे में पूछती नजर आ रही हैं।

जोस ने मेल की इस फोटो को अपने टवीट अकाउंट से शेयर किया है। 16 जुलाई 2011 को किए ईमेल मंे हिलेरी हुमा से पूछ रही हैं, ‘हम जिस फेमस इंडियन एक्टर से कुछ साल पहले मिले थे उनका नाम क्या है?’ हुमा ने इस मेल के जवाब में लिखा है, ‘अमिताभ बच्चन’। हालांकि लीक हुई इमेल्स में इस बात का पता नहीं चल पाया है कि हिलेरी आखिर किस संदर्भ में इंडियन मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बारे में पूछ रही हैं।

बता दें, हिलेरी की यह ईमेल्स उनके राष्ट्रपति चुनाव के लिए खतरा बताया जा रहा है। इन लीक हुई ईमेल्स की जांच एफबीआई कर रही है।   

सैनिको का अपमान करने वाले ओमपुरी को देख क्यों बढ़ जाते हैं साग-सब्जी के दाम मनोरंजन बॉलीवुड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -