देश का अहम अंतरिक्ष मिशन आज, ब्रिटेन के 5 सैटेलाईट एकसाथ लांच करेगा भारत
देश का अहम अंतरिक्ष मिशन आज, ब्रिटेन के 5 सैटेलाईट एकसाथ लांच करेगा भारत
Share:

श्रीहरिकोटा : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन आज अपना एक महत्वपूर्ण मिशन पूरा करने जा रहा है। दरअसल  भारत उस देश के 5 उपग्रह अपने पोलर सैटेलाईट लाॅंच व्हीकल के माध्यम से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने जा रहा है जिसने सैकड़ों वर्षों तक उसे अपना उपनिवेश बनाकर उसका शोषण किया। जी हां, भारत द्वारा पीएसएलवी सी - 28 के माध्यम से ब्रिटेन के 5 उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए जाऐंगे। बताया जा रहा है कि ये करीब 1440 किलोग्राम वजनी हैं। भारत के श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ब्रिटेन के डीएमसी 7 3 उपग्रहों को 647 किलोमीटर दूर सन सिंक्रोनस आॅर्बिट में लांच किया जाएगा। इसके अलावा दो माइक्रो सैटेलाईट्स को भी लांच किया जाएगा। भारत इस लाॅंचिंग के साथ कमर्शियल प्रक्षेपण करने वाला 4 था देश बन जाएगा। मामले में कहा गया है कि इस प्रक्षेपण के लिए इसरो द्वारा दो एडाॅप्टर तैयार किए गए हैं।

मामले में कहा गया है कि डीएमसीआईआई और एंट्रिक्स काॅर्पोरेशन लिमिटेड के बीच एक समझौता हुआ जिसमें कहा गया है कि ब्रिटेन के इन उपग्रहों को भारत प्रक्षेपित करेगा। इन पांचों उपग्रहों का वजन 1440 किलोग्राम है। अंतरिक्ष में इनकी लाॅंचिंग के लिए इसरो ने एडाॅप्टर तैयार किए थे। दरअसल डीएमसीआईआई और एंट्रिक्स काॅर्पोरेशन लिमिटेड के मध्य जो करार हुआ है उसे बहुत अहम माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इसरो देश के लिए कई महत्वपूर्ण मिशन को अंजाम दे चुका है। इसरो द्वारा स्वदेशी तकनीक पर आधारित मंगल मिशन भारत को स्पेस तकनीक के क्षेत्र में अग्रसर बनाने के क्षेत्र में एक बड़ा फैसला माना जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -