Honda SP 125 : क्यों बन रही है देश की सबसे खास बाइक
Honda SP 125 : क्यों बन रही है देश की सबसे खास बाइक
Share:

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने BS-6 नॉर्म्स वाली अपनी नई Honda SP 125 को भारत में पेश कर दिया है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 72,900 रुपये है। मिली हुई जानकारी के अनुसार यह बताया गया है कि यह बाइक BS-6 मानकों को पूरा करती है। यहां जानना जरूरी है कि 1 अप्रैल 2020 से भारत में केवल BS-6 इंजन वाले वाहनों की बिक्री होगी। ऐसे में कंपनी अपने बाइक्स के लाइन-अप को लगातार अपडेट कर रही है। इसी कड़ी कंपनी ने Honda SP 125 का BS-6 वाला मॉडल भारत में पेश कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि SP 125 कंपनी की दूसरी ऐसी बाइक है जो BS-6 इंजन के साथ लॉन्च हुई है। इससे पहले Honda ने Honda Activa 125 BS6 को पेश किया था।

डिजाइन- नई Honda SP 125 में कई विजुअल अपडेट्स दिए गए हैं। इस बाइक में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर दिए गए हैं। इसमें LED DC हेडलैंप्स, नई बॉडी ग्राफिक्स, नए कलर्स, शार्प बॉडीवर्क, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल और एक लंबी आरामदायक सीट दी गई है।

वेरिएंट्स- Honda SP 125 BS6 ड्रम और डिस्क जैसे दो वेरिएंट्स में आती है।

कलर वेरिएंट्स- Honda SP 125 BS6 चार कलर वेरिएंट्स में आती है। इनमें स्ट्राइकिंग ग्रीन, मैट एक्सिस ग्रे मैटालिक, इम्पिरियल रेड मैटालिक और पर्ल साइरन ब्लू शामिल है।

परफॉर्मेंस- Honda SP-125 BS-6 के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 124 सीसी, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 8 kW की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 10.9 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन मल्टीप्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

ब्रेकिंग- Honda SP-125 BS-6 के फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है।

सस्पेंशन- Honda SP-125 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में हाईड्रॉलिक टाइप दिया है।

डायमेंशन- Honda SP-125 BS-6 की लंबाई 2020 मिलीमीटर, चौड़ाई 785 मिलीमीटर और ऊंचाई 1103 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1285 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है।

सीट एडस्टबल- Honda SP-125 की सीट लंबाई 705 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी ऊंचाई 790 मिलीमीटर है।

फ्यूल क्षमता- Honda SP-125 में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

फ्रेम टाइप- Honda SP-125 में डायमंड टाइप फ्रेम मिलता है।

Harley Davidson को टक्कर देगी अब Jawa Perak , जानिये क्या है कीमत

इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak के बाद अब Husqvarna मचाएगा बाजार में धूम

अल्ट्रावायलट कंपनी ने पेश की अपनी नयी बाइक , ये है आकर्षक फीचर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -