प्रवाहित हुईं लता मंगेशकर की अस्थियां, बहन बोलीं- 'वो मेरी बहन नहीं, मां थीं'
प्रवाहित हुईं लता मंगेशकर की अस्थियां, बहन बोलीं- 'वो मेरी बहन नहीं, मां थीं'
Share:

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 6 फरवरी 2022 को हुआ और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं इसके बाद बृहस्पतिवार (10 फरवरी) को लता मंगेशकर की अस्थियां गोदावरी नदी के तट पर पवित्र रामकुंड में प्रवाहित कर दी गईं। आप सभी को बता दें कि बीते दिन दिवंगत गायिका की बहन ऊषा, भतीजा आदिनाथ मंगेशकर और परिवार के अन्य सदस्य सुबह करीब 10 बजे रामकुंड पहुंचे और अस्थियों को प्रवाहित किया। आप सभी को हम यह भी बता दें कि नासिक के कई निवासी भी सुर साम्राज्ञी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इलाके में स्थित गोडा घाट पर पहुंचे थे।

यहाँ लता दीदी की अस्थियों को प्रवाहित करने के बाद ऊषा ने संवाददाताओं से कहा, 'वह (लता) मेरी बहन नहीं थीं, बल्कि मां थीं। सभी कर्मकांड शुभ मुहुर्त पर किए गए।' आप सभी को जानकारी दे दें कि नासिक पुरोहित संघ के प्रमुख सतीश शुक्ला ने कर्मकांड किए। नासिक नगर निकाय आयुक्त कैलास जाधव और कुछ स्थानीय नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। आपको पता ही होगा कि 92 वर्षीय लता के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिए थे, जिसके चलते रविवार की सुबह मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

वहीं उनका दाह-संस्कार उसी दिन शाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया था। उसके बाद बीते सोमवार को, लता मंगेशकर के तीन अस्थि कलश आदिनाथ को सौंपे गये थे, जो गायिका के भाई एवं संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे हैं। आप सभी को यह भी पता होगा कि साल 1929 में लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में हुआ था और लता को भारत की 'सुर साम्राज्ञी' के नाम से जाना जाता है और उनको देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जा चुका है।

फिल्म के चलते 1 महीने से ज्यादा सदमे में रहे संजय मिश्रा, खुद किया खुलासा

रियलिटी शो 'लॉक अप' से कंगना रनौत का पहला लुक हुआ रिलीज़!

मदद के नाम पर इकठ्ठा किए पैसे और.., ED ने जब्त की राणा अय्यूब की 1.77 करोड़ रुपए की संपत्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -