महाराष्ट्र: मनसे कार्यकर्ताओं ने फोड़ी दही-हांडी, पुलिस ने दर्ज की FIR
महाराष्ट्र: मनसे कार्यकर्ताओं ने फोड़ी दही-हांडी, पुलिस ने दर्ज की FIR
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने बीते सोमवार को जन्माष्टमी के पर्व के दिन राज्‍य सरकार की रोक के बावजूद दादर इलाके में दही हांडी का कार्यक्रम मनाया। जी दरअसल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइन को अनदेखा करते हुए दादर इलाके में पिरामिड बनाकर हांडी को तोड़ा। वहीँ दूसरी तरफ मालाबार हिल में भी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने दही हांडी कार्यक्रम किया। इसी के साथ मुंबई के घाटकोपर भटवाड़ी इलाके में भी MNS कार्यकर्ताओं ने मटकी फोड़ कार्यक्रम किया।

यह सब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के किया और इसी को देखते हुए उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के तहत पुलिस ने मनसे के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है मुंबई वर्ली के BDD चाल में 4 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पहली FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने यह भी कहा कि‍, 'बाकी जगहों पर भी जहां- जहां MNS ने दहीहंडी उत्सव मनाया वहां भी कार्यकर्ताओं पर FIR होने की संभावना है।

यह FIR कोरोना के नियमों के उल्लंघन को लेकर दर्ज की गईं हैं।' आप सभी को बता दें कि कोरोना वायरस का कहर अब तक थमा नहीं है और इसी के चलते इस बार भी महाराष्ट्र में सरकार की ओर से दही हांडी के कार्यक्रम पर रोक लगाई गई थी। जी दरअसल राज्य सरकार ने एक दिन पहले ही इस प्रकार के कार्यक्रम की मनाही का ऐलान किया था लेकिन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने ऐलान को नहीं माना।

जी दरअसल भाजपा के अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी दही हांडी पर सरकारी आदेशों की अवहेलना करने की धमकी पहले ही दे दी थी। कुछ समय पहले ही मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने कहा था, “सरकार को त्योहार को प्रतिबंधित क्यों करना चाहिए। हम सभी कोविड दिशानिर्देशों को सुनिश्चित करते हुए जश्न मनाएंगे। किस तरह की सरकार महाराष्ट्र पर शासन कर रही है जो शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अनुमति नहीं देती है?”

महाराष्ट्र: सरकार की मनाही के बावजूद मनाया गया दही हांडी कार्यक्रम

नया खतरा! कोरोना के एक और संक्रामक वेरिएंट की दस्तक, वैक्सीन भी नहीं होगी कारगर

जम्मू-कश्मीर: अब 'सफेदपोश जिहादियों' पर सुरक्षाबलों की नज़र, बोले- ये बंदूकधारी आतंकी से ज्यादा खतरनाक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -