छाती तोड़ने की बात न करें नेता- लालू प्रसाद यादव
छाती तोड़ने की बात न करें नेता- लालू प्रसाद यादव
Share:

पटना : बिहार में करीब 3 माह बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में विभिन्न दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। नेताओं द्वारा प्रतिदिन बयानबाजियां कर जनता को लुभाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोई बिहार को बदलकर विदेश विहार करने जैसे दावे तक कर रहे हैं। यही नहीं नेताओं द्वारा एक दूसरे पर छींटाकशी की जा रही है। इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं पर आंखे तरेर दी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि एनडीए के नेता अपने होश - हवास में ही बयान दें।

बयान देने के तहत नेता भाजपा के पास जाकर पूंछ हिला रहे हैं। इस तरह के लोग बड़े गद्दार हैं। मामले को लेकर लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री को छाती तोड़ने की धमकी दे रहा है यह ठीक नहीं है। इस तरह तो राजनीतिक मर्यादा का ही उल्लंघन किया जा रहा है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रालोसपा सांसद अरूण कुमार पर पलटवार किया गया है। इस दौरान कहा गया है कि वे सदैव उपलब्ध हैं और इसके लिए जो चाहे किया जा सकता है।

उन्होंने अरूण कुमार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा के दफ्तर में मौजूद रहते हुए उन्होंने यह कहा। यह तो एनडीए का बयान है। अब इससे बचने से कुछ नहीं होगा। दरअसल भाजपा से जनता का विश्वास उठ चुका है। लोग परेशान होकर शारीरिक प्रहार की बात कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार ने भाजपा कार्यालय में पहुंचकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चेहरा बदलकर अनंत सिंह जैसे दर्जनों लोगों का शोषण अपने फायदे के लिए करते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -