BJP  के खिलाफ है महागठबंधन की जरूरत
BJP के खिलाफ है महागठबंधन की जरूरत
Share:

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अब राष्ट्रीय राजनीति में तीसरे मोर्चे को मजबूत करने में जुट गए हैं। कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी और इसके समर्थित घटक दलों के विरूद्ध लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में तो देश सिक्योर नहीं है। ऐसे में लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 के लिए लोकसभा चुनाव से पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पार्टियों को एक मंच पर लाया जाएगा और इस तरह से महागठबंधन बनाकर भाजपा की सरकार को समाप्त किया जाएगा।

दरअसल वे राजद के तीन दिनी प्रशिक्षण शिविर के दौरान उपस्थित हुए थे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सांसद मीसा भारती, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आदि शामिल हुए थे। यह आयोजन 4 मई तक चलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया और कहा कि उनके दल के एक एक कार्यकर्ता को जागृत होना चाहिए। इस तरह से उन्हें मनोबल ऊॅंचा रखने की आवश्यकता नहीं है।

बिहार में महागठबंधन सरकार में राष्ट्रीय जनता दल के ही साथ जनता दल यूनाईटेड के बीच कुछ विवाद की बात सामने आई थी। कहा जा रहा था कि दोनों ही दलों के बीच कई तरह के विवाद हैं ऐसे में बिहार राज्य का महागठबंधन टूटने की संभावनाऐं भी हैं। कई नेताओं ने कहा था कि इसका एक बड़ा कारण लालू प्रसाद यादव की बयानबाजियां भी हैं।

लालू प्रसाद यादव ने बताया मोदी सरकार को हराने का फार्मूला

विनय कटियार के बयान पर तल्ख हुई भाजपा

केजरीवाल ने कहा : महागठबंधन बनाने से संभव नहीं है PM मोदी को रोकना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -