जानिए कब और कैसे हुई थी इंटरनेशनल रेड क्रॉस डे की स्थापना
जानिए कब और कैसे हुई थी इंटरनेशनल रेड क्रॉस डे की स्थापना
Share:

आज विश्व रेड क्रॉस दिवस है। यह प्रतिवर्ष 8 मई को रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट (Henry Dunant) के जन्मदिवस पर उनकी याद में सेलिब्रेट किया जाता है। हेनरी ड्यूनेंट का जन्म 8 मई, 1828 को  स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हुआ। वर्ल्ड रेड क्रॉस दिवस सेलिब्रेट का मुख्य उद्देश्य मानवीय ज़िंदगी को बचाना और सेहतमंद रखना है। इसे पहली बार वर्ष 1948 में सेलिब्रेट गया था। हालांकि, विश्व रेड क्रॉस दिवस को आधिकारिक स्वीकृति वर्ष 1984 में हासिल हुई। उस वक़्त से यह हर वर्ष सेलिब्रेट किया जाने लगा है। 

विश्व रेड क्रॉस दिवस का इतिहास: बात वर्ष 1859 की है। जब सोल्फेरिनो (इटली) में भयंकर युद्ध छिड़ा था। इस युद्ध में 40 हजार से अधिक सैनिकों की जान चली गई। घायल सैनिकों की दशा देखकर हेनरी ड्यूनेंट कल्पित हो गए थे। उस वक़्त हेनरी ने गांव के लोगों के साथ मिलकर घायल सैनिकों की सहायता कर उनकी जान बचा ली थी। उन्हीं दिनों हेनरी ने एक किताब लिखी थी, जिसका नाम ए मैमरी आफ सोल्फेरिनो था। इस किताब में हेनरी ने घायल सैनिकों की रक्षा करने के लिए सहायता समितियां बनाने का जिक्र भी किया गया था। जिसके फलस्वरूप जिनेवा पब्लिक वेल्फेयर सोसायटी ने फरवरी 1863 में एक कमेटी की भी स्थापना कर दी थी। इसी वर्ष एक विश्व सम्मेलन भी शुरू किया गया। इस सम्मेलन में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रास की स्थापना का प्रस्ताव पेश कर दिया गया था, जिसे 1876 में अपनाया गया।

विश्व रेड क्रॉस दिवस का महत्व: विश्व रेड क्रॉस दिवस का मुख्य उद्देश्य असहाय और जख्मी सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है। खासकर कोविड काल में विश्व रेड क्रॉस का महत्व  और भी ज्यादा बढ़ गया था। इस महामारी को हराने के लिए रेड क्रॉस युद्धस्तर पर कार्य करने में लगी हुई है। इस संस्था से जुड़े लोग कोरोना से बचाव हेतु दुनियाभर में जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में लगे हुए थे।  

इथियोपिया के टिग्रे के लिए सहायता उपाय अपर्याप्त: संयुक्त राष्ट्र एजेंसी

क्या मतदान में गिरावट के बावजूद चुनाव अभी भी जीतने योग्य हैं: स्कॉट मॉरिसन

राहुल गांधी ने डब्ल्यूएचओ के कोविड मौतों के आंकड़ों पर केंद्र की आलोचना की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -