जानिए क्या है विश्व महासागर मनाने के मुख्य उद्देश्य
जानिए क्या है विश्व महासागर मनाने के मुख्य उद्देश्य
Share:

विश्व महासागर दिवस मनाने का प्रमुख कारण विश्व में महासागरों के महत्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में विश्व में जागरूकता फैलाना है.  इसके अलावा महासागर से जुड़े पहलुओं जैसे -खाद्य सुरक्षा, जैव-विविधता, पारिस्थितिक संतुलन,सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग, जलवायु परिवर्तन आदि पर प्रकाश डालना है.
 
जानिए महासागर के प्रकार

1 प्रशांत महासागर 
2 अटलांटिक महासागर 
3 हिन्द महासागर 
4 अंटार्कटिक महासागर 
5 अंटार्कटिक महासागर 

विश्व महासागर दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य

-विश्व महासागर दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जनसामान्य को महासागर से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे

-जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, महासागर से जुड़े विभिन्न संसाथनों का उचित उपयोग आदि के प्रति लोगों को जागरूक करना है.

-प्रतिवर्ष विश्व महासागर दिवस के स्वर्णीम अवसर पर सम्पूर्ण विश्व में महासागर से जुड़े विषयों पर विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जाते है.

-जिसके द्वारा महासागर के जुड़े सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाता है.

‘विश्व महासागर दिवस’ महासागरों के महत्व और उससे संबंधित विषयों खाद्य सुरक्षा, जैव विविधता, पारिस्थितिकि संतुलन सामुद्रिक संसाधनों का उपयोग, जलवायु परिवर्तन आदि को जानने समझने के लिए लोगों को जागरूक करता है. यह तो हम जानते ही हैं कि समस्त विश्व महासागरों के बलबूते पर ही टिका हुआ है, पृथ्वी का लगभग 70 प्रतिशत भाग महासागरों से घिरा हुआ है. महासागरों से न सिर्फ हमारा जीवन बल्कि पूरी पृथ्वी और पर्यावरण प्रभावित होता है. पृथ्वी पर उपलब्ध समस्त जल का लगभग 97 प्रतिशत जल महासागरों में ही है. सांस लेने के लिए हमें जिस ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है, उसका 70 प्रतिशत महासागरों द्वारा निर्मित होता है. महासागर धरती पर असीम जैव विविधता का भंडार है. एक अनुमान के अनुसार केवल एक महासागर के अंदर करीब दस लाख प्रजातियां उपस्थित हो सकती हैं.

बता दें की जीवन में महासागरों के महत्व को समझते हुए पर हम पृथ्वी वासियों का ध्यान महासागरों के अस्तित्व को अक्षुण्ण रखने की ओर अवश्य ही जाना चाहिए. वर्तमान में मानवीय गतिविधियों का असर समुद्रों पर भी दिखने लगा है. समुद्र में ऑक्सीजन का स्तर लगातार घटता जा रहा है, जो की चिंता का विषय बनता जा रहा है और तटीय क्षेत्रों में समुद्री जल में भारी मात्रा में प्रदूषणकारी तत्वों के मिलने से जीवन संकट में हैं.

एक ही कमरे में 20 लोग... खाने के लिए नहीं खाना, कुछ ऐसी है एयर इंडिया के 230 यात्रियों की हालत

जलते जंगल और जाते लोगों के प्राण... खतरे में है दुनिया का सबसे अमीर शहर

अमेरिकी संसद की संयुक्त सभा को संबोधित करेंगे PM मोदी, स्वीकार किया आमंत्रण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -