जानिए क्या है वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे का इतिहास
जानिए क्या है वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे का इतिहास
Share:

अंगदान से संबंधित मिथकों को हल करने और अंगदान के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए हर वर्ष आज ही के दिन यानी 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। ये दिन लोगों को मौत के उपरांत किसी दूसरे की जिंदगी बचाने की खातिर अपने स्वस्थ अंगों को दान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए होता है। अंगों जैसे किडनी, दिल, आंख, लंग्स को दान करने से लंबे समय की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को जिंदगी बचाने में सहायता मिल सकती है।

स्वस्थ अंगों के अभाव में कई लोगों की जिंदगी चली जाती है जिसे बचा भी सकते है। इस दिन का मकसद लोगों को स्वेच्छा से अपने अंगों को दान करने का एहसास कराना होता है जो बहुत लोगों की जिंदगी बदल देती है। ब्रेन डेड घोषित शख्स का अंग दान किया जा सकता है। इंडिया का अपना अंगदान दिवस है जिसे हर वर्ष 27 नवंबर को सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर सरकार नागरिकों को स्वेच्छा से अपने अंगों को दान करने और लोगों की जिंदगी बचाने के लिए  आह्वान करने का काम करते है। 

अंग डोनेशन की कब हुई शुरुआत?: आधुनिक चिकित्सा ने एक शख्स से दूसरे शख्स में अंगों को प्रत्यारोपित करना सम्भव कर चुके है। पहली बार सफल अंग प्रत्यारोपण अमेरिका में 1954 में किया गया था। डॉक्टर जोसेफ मरे को फिजियोलॉजी और मेडिसिन में जुड़वां भाइयों रोनाल्ड और रिचर्ड हेरिक के मध्य सफलतापूर्वक किडनी प्रत्यारोपण करने पर 1990 में नोबल पुरस्कार भी दिया गया था। 

स्वेच्छा से कौन अंग डोनर हो सकता है?: अपने अंगों को डोनेट करना किसी को नई जिंदगी देने की तरह ही होता है। उम्र, धर्म और जात के बावजूद स्वेच्छा से कोई भी अंग डोनर बन सकता है। लेकिन आवश्यक है कि अंगदाता का पुरानी बीमारियों जैसे कैंसर, HIV या दिल और लंग की बीमारी से पीड़ित न हो। स्वस्थ डोनर का बहुत ज्यादा महत्व है और 18 वर्ष की आयु होने पर आप डोनर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

'मैं मर गई थी क्या? इमरान खान ने मुझसे शादी क्यों नहीं की', इस मशहूर एक्ट्रेस ने जताई नाराजगी

'कुत्ते से संबंध बनाती थी महिला, प्रेमी करता था रिकॉर्ड...', राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान

कनाडा भी उतरा यूक्रेन-रूस के युद्ध में ,इस तरीके से करने जा रहा यूक्रेन की मदद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -