जानिए क्या है विश्व बांस दिवस का इतिहास
जानिए क्या है विश्व बांस दिवस का इतिहास
Share:

हर वर्ष  18 सितंबर को विश्वभर में विश्व बांस दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। बांस धरती पर गर्म उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय भागों में पाया जाता है और ये एक प्राकृतिक वनस्पति क्षेत्र है। बांस का वैज्ञानिक नाम बम्बूसाइडी रखा गया है। वर्ल्ड बांस दिवस यानी 18 सितंबर को बांस के रोपण के बारे में जागरूकता बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण की रक्षा करने, सतत उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। विश्व बांस दिवस पहली बार औपचारिक रूप से 18 सितंबर 2009 को बैंकॉक में आयोजित किया गया था है। इसे 8वीं विश्व बांस कांग्रेस में शामिल कर लिया गया है।

वर्ल्ड बांस दिवस के दिन लोगों को बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए बोला जा रहा है। बांस के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें शायद ही कभी दोबारा लगाने की जरूरत होती है। यह सबसे तेजी से बढ़ने वाले घास के पौधों में से एक है। बांस के कई इस्तेमाल हैं, जिनमें फर्नीचर, भोजन, जैव ईंधन, कपड़े और बहुत कुछ शामिल हैं। इसलि, आवश्यकताओं को बनाए रखने के लिए बांस की खेती बहुत अहम् है। बांस का उपयोग सबसे ज्यादा मुख्य रूप से पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया में किया जाता है।

वर्ल्ड बांस संगठन (डब्ल्यूबीओ) ने 18 सितंबर को बैंकॉक में 2009 को पहली बार वर्ल्ड बांस दिवस मनाने का एलान किया है। वर्ल्ड बांस संगठन ने 8वीं विश्व बांस कांग्रेस में इस बात का ऐलान किया था कि 18 सितंबर को अब हर वर्ष विश्व बांस दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। डब्ल्यूबीओ का उद्देश्य इस दिन को मनाने के पीछे बांस की क्षमता को और ज्यादा विस्तार देना है। इसके अलावा विश्वभर के क्षेत्रों में नए उद्योगों के लिए बांस की नई खेती को बढ़ावा देना और सामुदायिक आर्थिक विकास आदि के लिए स्थानीय स्तर पर पारंपरिक उपयोगों को बढ़ावा देना जरुरी है।

'भारत को एक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का लक्ष्य...', SCO सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

कंगाल हुआ पाकिस्तान, अपने स्टार खिलाड़ी के इलाज का भी पैसा नहीं.., अफरीदी ने खोली पोल

इमरान खान को पाकिस्तान का 'राहुल गांधी' क्यों कह रहे नेटिजेंस ? देखें Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -