बार-बार जोहरा को फेल करती थीं उनकी स्कूल प्रिंसपल, वजह जानकर एक्ट्रेस भी थी खुश!
बार-बार जोहरा को फेल करती थीं उनकी स्कूल प्रिंसपल, वजह जानकर एक्ट्रेस भी थी खुश!
Share:

जोहरा सहगल(Zohra Sehgal) अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन इडंस्ट्री में उन्होंने दमदार पहचान बनाई थी। आप तो जानते ही होंगे आजादी से पहले ही ये नाम दुनिया की कुछ उन गिनी-चुनी भारतीय महिलाओं में से एक है जिन्होंने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। जी हाँ और आज ही के दिन जोहरा सहगल ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। जोहरा सहगल का जन्म 27 अप्रैल 1912 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर(Saharanpur) में हुआ था। वहीं उनके 7 भाई-बहन थे। कहा जाता है माता का निधन उनके बचपन में हो गया था तो पिता ने जोहरा मुमताज को पढ़ने के लिए लाहौर भेज दिया। यहाँ के क्वीन्स मैरी स्कूल में उनका दाखिला हो गया और ये स्कूल भारत में आजादी से पहले का इंटरनेशनल स्कूल माना जा सकता है।

कहा जाता है इसमें सिर्फ लड़कियों की शिक्षा-दीक्षा होती थी और स्कूल की प्रिंसपल भी एक अंग्रेज महिला थीं। कहा जाता है जोहरा इस स्कूल की लगातार टॉपर रहीं। हालाँकि यह स्कूल दसवीं क्लास तक ही था और जोहरा 15 साल की हो गई तो घर में उनकी शादी की बातें चलने लगी थीं। हालाँकि ये बात जोहरा की अंग्रेज प्रिंसिपल को पसंद नहीं आई क्योंकि वो शादी के खिलाफ थीं। जी दरअसल उस दौरान उनको लगने लगा था कि इतनी ब्राइट स्टूडेंट को अगर दसवीं पास करा दी तो वो स्कूल से चली जाएंगी, इसलिए उन्हें लगातार तीन साल तक दसवीं में रहने की खातिर फेल किया गया। आपको बता दें कि स्कूल में इन अंतिम सालों में जोहरा ने खूब नाटकों में हिस्सा लिया और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ होने लगी। जी हां और यहीं से जोहरा को लगने लगा कि उनमें पढ़ाई के अलावा एक्टिंग और डांसिंग की भी कला है। बहुत कम लोग जानते हैं कि पढ़ाई में अव्वल रहने वाली जोहरा का मन देश की पहली महिला पायलट (Woman Pil0t) बनने का था लेकिन शादी का सपना संजोए उनके पिता को ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। जी हाँ और उन्होंने जोहरा को इसकी इजाज़त नहीं दी।

वहीं उसके बाद उनके मामा ने जोहरा के लिए पिता से बात की और उनके टैलेंट की दुहाई देते हुए पिता को इस बात के लिए मना लिया कि वो उन्हें जिंदगी में कुछ तो बनने का एक मौका दें। केवल इतना समझाकर उनके मामा जोहरा को अपने साथ सड़क के रास्ते इंग्लैंड ले गए। यहाँ भी उन दिनों डांस का उतना अच्छा माहौल नहीं था, इसलिए जोहरा जर्मनी (Germany) चली गई और बर्लिन के एक डांस स्कूल में दाखिला ले लिया। वहीं इस दौरान उन्हें दुनिया घूमने और विभिन्न देशों की संस्कृतियों से रुबरु होने का मौका मिला। हालाँकि जोहरा जर्मनी में डांस गुरू उदय शंकर (Uday Shankar) से मिलीं और उनके डांस ग्रुप में शामिल हो गई। उसके बाद वो अल्मोड़ा आ गईं, जहां उनकी मुलाकात कामेश्वर सहगल से हुई। आपको बता दें कि बाद में कामेश्वर सहगल से शादी करके जोहरा मुमताज, जोहरा सहगल बन गईं। उन्होंने अपने अभिनय से सभी का दिल जीता और वह सुपरहिट अदाकारा भी रहीं।

टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया ऐसा वीडियो कि फैंस को देने पड़ गए जोरदार कमेंट्स

रिलीज हुआ 'एक विलेन रिटर्न्स' का गाना

पति रणबीर की एक्स दीपिका-कैटरीना को लेकर आलिया भट्ट ने कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -