किसान मोर्चा की जिला बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
किसान मोर्चा की जिला बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
Share:

राजगढ़ से मांगीलाल कुशवाह की रिपोर्ट 

राजगढ़। ब्यावरा विधानसभा के ब्यावरा-पीपलहेला मंडल के अंतर्गत होटल महाराज पैलेस में किसान मोर्चा की जिला बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय दर्शन सिंह चौधरी, प्रयागराज रघुवंशी प्रदेश कार्यालय मंत्री एवं संभाग सह - प्रभारी तथा पूर्व विधायक माननीय नारायण सिंह पवार साहब, धर्मपाल आर्य किसान मोर्चा जिला प्रभारी ,मानसिंह राजपूत टोका किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष, दिनेश पुरोहित जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा नाथू सिंह तोमर प्रदेश कार्यसमिति किसान मोर्चा, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनारायण  दांगी, भाजपा जिला महामंत्री जगदीश पवार, मंच पर मौजूद रहे। 

मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता एवं भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि का स्वागत किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश पुरोहित द्वारा किया गया, प्रयागराज रघुवंशी प्रदेश कार्यालय मंत्री एवं संभाग सह प्रभारी और पूर्व विधायक नारायण सिंह पवार का स्वागत जिला महामंत्री किसान मोर्चा इंदर सिंह लववंशी ने माला और दुपट्टा पहना कर किया साथ ही मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत माला और दुपट्टे से किया गया। 

अंत में सभी का आभार जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा इंदर सिंह लववंशी जी ने माना उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास सिर्फ 2 विधानसभा है और यदि हम चाहते हैं कि हमारे काम आसानी से हो और क्षेत्र का विकास हो तो हम सबको जो जिम्मेदारी दी गई है हम उसे पूरी निष्ठा से निभाए और आपसी मतभेद भुलाकर और संगठित होकर काम करना होगा। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में पांचों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक हो जिससे क्षेत्र का विकास हो सके और अंत में सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। 

भारत आते ही बदला प्रियंका का स्टाइल, फैंस भी हुए हैरान

'ये गुजरात मैंने बनाया है..', पीएम मोदी ने दिया नया नारा, किया रिकॉर्ड जीत का दावा

निश्ना महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक चैम्पियनशिप में हासिल किया ये स्थान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -