हनीमून पीरियड से बाहर निकले भाजपा सरकार - किरण
हनीमून पीरियड से बाहर निकले भाजपा सरकार - किरण
Share:

भिवानी ; प्रदेश में भाजपा सरकार तो हनीमून पीरियड मना रही है, उसे जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। हालात ये हैं कि कर्मचारी, मजदूर, किसान और व्यापारी परेशान हैं। सरकार केवल प्रचार का ही कार्य कर रही है। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस को राज करना नहीं आता कांग्रेस ने 25 वर्षों में जो राज किया है वह और था। उसमें जनता को परेशानी नहीं हुई। यह बात भिवानी के कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए। जिस तरह से सरकार अपने निर्णय जनता पर थोप रही है वह ठीक नहीं है। यह तो तुगलक की तरह शासन करना हुआ।

दरअसल किरण भिवानी - तोशाम - हिसार मार्ग पर टोल टैक्स लगाने को लेकर अपना विरोध जता रही थीं। उनका कहना था कि सरकार को स्थितियों को समझ लेना चाहिए। इसके बाद कोई निर्णय लेना चाहिए। यही नहीं कई बार जनता पर बिना कारण बोझ बढ़ता है। उन्होंने इस मामले में कोर्ट में जाने की तैयारी भी कर ली है।

दूसरी ओर उन्होंने अध्यापक वर्ग की परेशानी उठाते हुए कहा है कि हजारों की तादाद में अध्यापक परेशान हो रहे हैं। दूसरी ओर किसानों के साथ घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा में अंर्तकलह की बात कही और यह भी कहा कि भाजपा उद्योगपतियों को समर्थन दे रही है। जबकि आम आदमी परेशान हो रहा है।

 
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -