धोनी के कारण बदली कियारा आडवाणी की किस्मत, जानिए एक्ट्रेस से जुड़ी अनसुनी बातें
धोनी के कारण बदली कियारा आडवाणी की किस्मत, जानिए एक्ट्रेस से जुड़ी अनसुनी बातें
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। आज कियारा आडवाणी अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1991 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। आज वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में मानी जाती हैं, आज आपको बताते है कियारा आडवाणी से जुड़ी कुछ अहम बातें...

वही बात यदि कियारा आडवाणी की निजी जिंदगी की करें तो उनके पिता जगदीप आडवाणी एक बिजनेसमैन  है तथा उनकी मां मिशाल एक म्यूजिशियन है।  कियारा ने अपनी स्कूली पढ़ाई केशाड्रेल एंड जॉन केनन स्कूल से की है तथा जय हिंद कॉलेज से मास कॉमनिकेशन में बैचलर की डिग्री हासिल की है। कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है। फिल्म में आने के लिए कियारा आडवाणी ने अपना नाम बदला था। कियारा आडवाणी का यह नाम प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अंजाना अंजानी की भूमिका कियारा से इंस्पायर है। वहीं, कियारा आडवाणी ने यह भी बताया था कि सलमान खान ने भी उन्हें नाम बदलने का सुझाव दिया था, क्योंकि इंडस्ट्री में पहले से आलिया भट्ट थी।  

अपने करियर की शुरुआत कियारा आडवाणी ने वर्ष 2014 में आई फिल्म फूगली से की थी। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही थी। इसके दो वर्ष बाद कियारा को फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में अवसर प्राप्त हुआ था। भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक में कियारा ने धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाया था। इस फिल्म से कियारा आडवाणी की किस्मत चमक गई तथा उसके बाद उन्होंने कई जबरदस्त  फिल्मों में काम किया था। इसके बाद वह लस्ट स्टोरी, कबीर सिंह, गुड न्यूज, जैसी फिल्मों में दिखाई दी। इसके अतिरिक्त अभिनेत्री आर्मी ऑफिसर विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी फिल्म शेरशाह में नजर आई, जिसमें उनके अपोजिट अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। इस फिल्म ने दोनों की जोड़ी बना दी। कपल के प्यार की कहानी यहीं से शुरू हुई थी। फिल्म सक्सेसफुल रही तथा दोनों की जोड़ी हिट हो गई। एक दूसरे को डेट करने के बाद वर्ष 2023 में 7 फरवरी को सिड और कियारा की शादी हो गई।

वही बात करें कियारा आडवाणी की नेट वर्थ की तो रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ तक चार्ज करती हैं। इसके अतिरिक्त वह किसी भी एंडोर्समेंट के लिए लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। वहीं, जानकारी के अनुसार, कियारा आडवाणी 41 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। कियारा आडवाणी के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं, जिसमें से बीएमडब्ल्यू, ऑडी, मर्सिडीज जैसी कार हैं। जिसका दाम 60 लाख रुपये तक है। कियारा का मुंबई में आलीशान घर है, जिसकी कीमत 15 करोड़ बताई जाती है। वहीं, कियारा हाल ही में फिल्म सत्यप्रेम की कथा में दिखाई दी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके अतिरिक्त वह राम चरण के साथ आरसी 15 में नजर आएंगी।

अमिता, 1950 के दशक की एक खूबसूरत अदाकारा

जानिये कैसा था कल्पना कार्तिक का सिनेमेटिक सफर

बॉलीवुड में बीना राय की उपस्थिति शालीनता और प्रतिभा का प्रतीक थी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -