एपिक चैनल रात 10 बजे के स्लाॅट में दो नए शो - ”ख्वाबों का सफर विद महेश भट्ट“ और ”देवलोक विद देवदत्त पट्टनायक“ का प्रसारण 19 अक्टूबर से आरंभ करने जा रहा है। बहुआयामी महेश भट्ट इस शो में हिन्दी सिनेमा उद्योग के मशहूर स्टुडियो की कामयाबी के पीछे बाॅलीवुड के सर्वाधिक प्रतिष्ठित शख्सियतों के सदाबहार किस्से साझा करेंगे। वे स्टुडियो से जुड़े वैसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों का जीवंत चित्रण पेश करेंगे जिन्होंने बड़े सपने देखने का साहस और महत्वाकांक्षा की मिसाल पेश की है।
इन्हीं सपनों की बदौलत हिन्दी सिनेमा उद्योग की विरासत बनी है जिस पर आज यह उद्योग खड़ा है। यह शो हमे हमारे मशहूर फिल्म स्टुडियो के विकासक्रम और विपरीत परिस्थितियों स्टुडियो के संस्थापकों के जबर्दस्त संघर्ष और साहस से परिचय कराता है। इसका प्रत्येक एपिसोड उनके प्रति श्रद्धाँजलि है और सिनेमा उद्योग के कुछ पुरोधाओं के विषय में गहरी शोधपरक जानकारी मुहैया कराता है। इस शो में बाॅम्बे टाॅकीज, आर के स्टुडियोज, प्रभात स्टुडियोज जैसे अनेक यादगार स्टुडियों के निर्माताओं के साथ काम करने के उनके अनुभवों का ब्यौरेवार विवरण प्रस्तुत किया गया है।
एपिक चैनल के प्रबंध निदेशक, श्री महेश सामत ने कहा कि, ”विगत वर्षों में हिन्दी सिनेमा उद्योग की दिन दूनी रात चैगुनी तरक्की हुई है और इसका विस्तार पूरे विश्व में हुआ है। महेश भट्ट हिन्दी सिनेमा उद्योग से चार दशकों से ज्यादा समय से जुड़े हुये हैं और इसके गौरवशाली परिवर्तन के अभिन्न अंग हैं।“ उन्होंने आगे यह भी कहा कि, ”इस शो में युवा महत्वाकांक्षी लोगों के सफर को उजागर किया गया है जो अपने विश्वास पर डिगे रहे और तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों को साकार किया।
अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले और हिन्दी सिनेमा को अपनी दिशा देने वाले महेश भट्ट से बढि़या उदाहरण और कौन हो सकता है जिन्होंने अपनी आस्था के साथ कभी समझौता नहीं किया और सिनेमा उद्योग में अनगिनत लोगों को अपना-अपना करीयर बनाने का अवसर प्रदान किया है। महेश भट्ट अपने संपूर्ण शानदार करीयर के दौरान विभिन्न रूपों में इन महशूर निर्माताओं से जुड़े रहे हैं।“ इस विषय पर, महेश भट्ट ने कहा कि, ”मैं यह मानता हूँ कि हिन्दी सिनेमा उद्योग के इतिहास के विषय देश के युवा दर्शकों को जानकारी देना जरूरी है। यह शो आज के दर्शकों को प्रेरणा, चमत्कार करने का हौसला, उत्सुकता और रोमांच प्रदान करेगा। इस शो से आपको अपने सपनों के साथ आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा, जिस मूल मंत्र का मैंने अपने जीवन में सदैव पालन किया है।“ महेश भट्ट को हिन्दी सिनेमा उद्योग के सर्वाधिक प्रशंसित स्टुडियो के पीछे छिपे सबसे असाधारण किस्सों के पन्ने पलटते हुए देखें, केवल एपिक चैनल पर।