इस एक्ट्रेस की नथिया ढूंढने में लगे खेसारीलाल यादव, देंखे वीडियो
इस एक्ट्रेस की नथिया ढूंढने में लगे खेसारीलाल यादव, देंखे वीडियो
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के फेमस एक्टर तथा गायक खेसारीलाल यादव तथा अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी के भोजपुरी ऑडियंस जबरदस्त दीवाने हैं। खेसारीलाल एवं काजल राघवानी एक साथ कई भोजपुरी मूवीज में काम कर चुके हैं, जिसमें से लगभग मूवीज भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट सिद्ध हुई। इन दिनों खेसारीलाल के एक सांग 'एजी खोजी न' के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है।

वही इस सांग में खेसारीलाल यादव के साथ काजल राघवानी दिखाई आ रही हैं, जहां खेसारीलाल काजल की नथिया ढूंढने में लगे हुए नजर आ रहे हैं। यशी म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस सांग के वीडियो को अब तक 2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। आपको बता दे, खेसारीलाल का 'लिट्टी चोखा' से काफी पुराना नाता है। उनकी लाइफ में एक समय ऐसा भी आया था, जब दिल्ली में उन्हें 'लिट्टी चोखा' बेचना पड़ा था। 

वही अब शीघ्र ही खेसारीलाल भोजपुरी मूवी 'लिट्टी चोखा' में दिखाई आने वाले हैं। इस मूवी के डायरेक्टर पराग पाटिल होंगे। काजल राघवानी तथा खेसारीलाल यादव की भोजपुरी मूवी 'लिट्टी चोखा' के माध्यम से बिहार और यूपी के दलित और पिछड़ी जातियों के शोषण को पर्दे पर उकेरा जाएगा। मूवी से सबंधित सूत्रों ने बताया है कि इस मूवी के जरिये जाति, धर्म और वर्ग में पक्षपात को ख़त्म करने का प्रयास होगा, क्योंकि लिट्टी चोखा शब्‍द उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है।

शुरू हुई 'जब प्यार केहू से हो जाला' की शूटिंग, सामने आईं ये तस्वीरें

कोरोना के कारण तमन्ना हुई भयभीत, सता रहा है ये डर

मरुमुमल्ली के घने जंगलों में पहुंची फिल्म 'पुष्पा' की टीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -