खांडू का खुलासा : सोनिया ने नहीं दिया था समय
खांडू का खुलासा : सोनिया ने नहीं दिया था समय
Share:

नई दिल्ली : अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से नाराज है। खांडू ने यह खुलासा किया है कि सोनिया तथा राहुल ने उन्हें बुलाने के बाद भी तीन दिनों तक मिलने का समय नहीं दिया था। यही कारण रहा कि खांडू अपने सभी 42 कांग्रेसी विधायकों के साथ अरूणाचल प्रदेश पीपुल्स पार्टी में शामिल हो गये थे।

खांडू का कहना है कि जब उन्हें ही मुख्यमंत्री होने के बाद भी सोनिया व राहुल ने तीन दिनों तक मिलने का समय नहीं दिया तो फिर आम कांग्रेसी की बिसात क्या। मालूम हो कि प्रेमा खांडू अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने अचानक ही पीपुल्स पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। उनके साथ कांग्रेस के 43 में से 42 विधायकों ने भी पीपुल्स पार्टी में शािमल हाने की घोषणा की थी। इसके बाद अरूणाचल प्रदेश की पूरी सत्ता पीपुल्स पार्टी की हो गई है।

खांडू ने बताया कि सोनिया व राहुल ने भले ही तीन दिनों तक मिलने का समय नहीं दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महज पंद्रह मिनट  ही मुलाकात के लिये इजाजत दे दी थी। खांडू ने बताया कि वे कांग्रेस की सत्ता आने के दो दिनों बाद ही दिल्ली सोनिया, राहुल से मिलने के लिये गये थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कांग्रेस मुख्यालय मेरी सूची से अपने मंत्रियों की सूची उन्हें देना चाहते थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -