अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर दिखा खालिस्तानी झंडा, पंजाब पुलिस में मचा हड़कंप
अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर दिखा खालिस्तानी झंडा, पंजाब पुलिस में मचा हड़कंप
Share:

अमृतसर: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के बाद से ही अचानक खालिस्तानी गतिविधियों में इजाफा देखा गया है। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के कुख्यात आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी दी है। पन्नू का कहना है कि पंजाब के घर-घर में बारूद तैयार हो रहा है। यह फटेगा और इसमें गृहमंत्री अमित शाह और सीएम भगवंत मान की सियासी मौत होगी। इसी बीच हरियाणा के अंबाला जिले में अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने एक पुल पर शनिवार (4 मार्च) को खालिस्तानी ध्वज देखने को मिला है। जैसे ही लोगों को यह झंडा दिखा इलाके में हड़कंप मच गया। 

रिपोर्ट के अनुसार, अमृतसर-दिल्ली हाई-वे पर खालिस्तानी झंडा मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस को पहुंची, अधिकारियों में कोहराम मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि अंबाला शहर के नजदीक शम्भू टोल प्लाजा के पास स्थित पुल पर कुछ खालिस्तान समर्थक नारे लिखे हुए देखे गए। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने झंडा हटा दिया है और नारों को मिटा दिया है। नारे किसने लिखे झंडा किसने लगाया इसकी जांच आरंभ कर दी गई है। 

इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नई सरकार के आने के बाद राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इसके लिए कुछ ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने AAP का नाम लिए बगैर कहा कि वे कहते हैं कि दिल्ली में पुलिस को उनको सौंप दिया जाना चाहिए। पंजाब में पुलिस आपके पास है, मगर आपने क्या किया है। पंजाब में बीते एक साल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। बीते एक साल में पंजाब की स्थिति क्या हो गई हैं? जो घटनाएं हुई हैं, वे क्या संकेत देती हैं?

शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया के समर्थन में स्कूली बच्चों से जबरन चिट्ठी लिखा रहे केजरीवाल, Video हुआ वायरल

बदल रहा उत्तर प्रदेश ! देश के टॉप-10 अस्पतालों में से 9 यूपी के, देखें सूची

'सिखों-मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक समझते हैं..', विदेशी धरती से राहुल गांधी का एक और विवादित बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -