'मुलायम यादव ISI एजेंट हैं..,' कहने वाले यशवंत सिन्हा को क्यों सपोर्ट कर रहे अखिलेश ?
'मुलायम यादव ISI एजेंट हैं..,' कहने वाले यशवंत सिन्हा को क्यों सपोर्ट कर रहे अखिलेश ?
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाचार पत्र की एक कटिंग को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव से बड़ा सवाल किया है। केशव प्रसाद ने अपने ट्वीट में अखिलेश यादव से पुछा है कि 'जिन्हें आप राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन दे रहे हैं, उनके मुलायम सिंह यादव पर दिए बयान को लेकर क्या कहेंगे?' 

 

दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य ने समाचार पत्र की जिस कटिंग को ट्विटर पर साझा किया है, उसमें विपक्ष के मौजूदा राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने दावा किया है कि सपा के संस्तापक मुलायम सिंह यादव पाकिस्तानी एजेंसी ISI के एजेंट हैं। बता दें कि एक समय यशवंत सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश में ISI की बढ़ती गतिविधियों में स्पष्ट तौर पर शामिल है। 

इतना ही नहीं, यशवंत सिन्हा ने ये भी कहा था कि काठमांडू में ISI एजेंटों की मेजबानी करने वाले नेपाल के सांसद मिर्जा दिलशाद बेग के साथ मुलायम सिंह यादव के घनिष्ठ संबंध होने के कारण उन्हें (मुलायम को) रक्षा मंत्री बनने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA ने द्रोपदी मूर्मु को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं विपक्ष की ओर से संयुक्त रूप से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद को प्रत्याशी बनाया है। 

भोपाल पहुंची द्रौपदी मुर्मू, BJP नेताओं ने किया जबरदस्त स्वागत

हामिद अंसारी मामला: कांग्रेस ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया था

छत्तीसगढ़ दौरे पर द्रौपदी मुर्मू, विधायकों और सांसदों से मांगा समर्थन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -