2019 में भी सत्ता पर काबिज होगी भाजपा
2019 में भी सत्ता पर काबिज होगी भाजपा
Share:

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी संगठन को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के चुनावी रूझानों में बढ़त मिलने से उत्साहित थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों के कैंडिडेट्स के रूझान में बढ़त बनाने पर प्रसन्नता जताई। उनका कहना था कि जिस तरह के रूझान आए हैं उससे यही लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दल जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनाव में जीत होगी और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी। उनका कहना था कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र की नीति के कारण जीत मिली है।

गौरतलब है कि रूझानों में भाजपा 302 सीटों पर बढ़त बनाए रही। हालात ये रहे कि अमेठी, नोएडा में भाजपा को मतदाताओं ने खासा पसंद किया। दूसरी ओर गोरखपुर में संभवतः पहली बार भाजपा क्लीन स्वीप की ओर बढ़ी।

UP में रुझानों में BJP को बहुमत, मोदी लहर के सामने ध्वस्त हुआ कांग्रेस-सपा गठंबधन

बीजेपी 255 में से 180 सीट पर आगे

UP और उत्तराखंड में चला मोदी मैजिक, जानिए अब तक के नतीजे

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -