यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने की कार्यकारिणी की घोषणा
यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने की कार्यकारिणी की घोषणा
Share:

लखनऊ : 2017 में होने वाले उतर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें राजस्तान के राज्यपाल कल्याण सिंह व केंद्रीय मंत्री राजनात सिंह को भी शामिल किया गया। मौर्य ने इस कार्यकारिणी में वो तमाम नाम शामिल किे है, जो राज्य के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व कर सके।

बीजेपी की ओर से जारी किए गे बयान के अनुसार, कार्यकारिणी में 15 अध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सहायक कोषाध्यक्ष और 15 प्रदेश मंत्री शामिल है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। पार्टी के प्रांतीय प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक को भी प्रोमोशन देते हुए महामंत्री बनाया गया है।

कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के सीनियर लीडर लालजी टंडन के बेटे गोपाल टंडन को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। विधायक राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है, वहीं नवीन जैन को सहायक कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -