केरल: 13 वर्षीय लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में पेंटेकोस्टल चर्च का पादरी गिरफ्तार
केरल: 13 वर्षीय लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में पेंटेकोस्टल चर्च का पादरी गिरफ्तार
Share:

कोच्ची: केरल पुलिस ने चर्च के एक पादरी को अरेस्ट किया है। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार (19 जनवरी) को, केरल पुलिस ने बताया है कि उन्होंने कट्टक्कडा में 13 वर्षीय लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में पेंटेकोस्टल चर्च के पादरी को गिरफ्तार किया है। 59 वर्षीय पादरी पर POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  घटना बुधवार (17 जनवरी) को कट्टककड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। गिरफ्तार आरोपी पादरी का नाम रवीन्द्रनाथ है। उसने कथित तौर पर 13 वर्षीय कमजोर पीड़ित लड़के का शोषण किया, जिसे उसकी मां ने छोड़ दिया था। पीड़ित लड़के की दादी अस्पताल गई थी और वह उसके लौटने का इंतजार कर रहा था जब पादरी ने उसे आतिथ्य के बहाने फुसलाया। पादरी ने लड़के को केक खिलाया। फिर उसने उसे एक टैबलेट पर अश्लील सामग्री दिखाई। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद उसने लड़के का यौन शोषण किया।

शिकायत मिलने पर, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और पादरी पर POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद रवीन्द्रनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया और स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

नाबालिग लड़की से होटल में मोईन खान ने किया बलात्कार, पैसे लूटे, इस्लाम कबूलने का दबाव ! इंदौर में लव जिहाद

बंगाल: ऑनलाइन गेम का पासवर्ड नहीं दिया, तो दोस्तों ने ही कर दी 18 वर्षीय लड़के की हत्या, शव जलाकर जंगल में फेंका

कोच्चि के महाराजा कॉलेज में छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी, SFI इकाई का सचिव घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -