किस्मत हो तो ऐसी! 2 बजे मिला कुर्की नोटिस और 3 बजे लग गई लॉटरी
किस्मत हो तो ऐसी! 2 बजे मिला कुर्की नोटिस और 3 बजे लग गई लॉटरी
Share:

कोल्लम: केरल में एक व्यक्ति ने 70 लाख की लॉटरी जीती है। जी हाँ और वह भी उस समय में जब उसे सिर्फ और सिर्फ किस्मत का सहारा था। अब आप सोच रहे होंगे आखिर ऐसा क्या हुआ। जी दरअसल यह मामला कोल्लम जिले के मैनागपल्ली का है। यहाँ 12 अक्टूबर का दिन पुकुंजू कभी नहीं भूलने वाले हैं। बताया जा रहा है 40 साल का मछली बेचने वाले पुकुंजू कर्ज में डूबे हुआ था लेकिन किस्मत ने ऐसा खेल दिखाया कि चंद घंटों में उनकी सारी मुसीबतें खत्म हो गई और वह मालामाल हो गया। जी दरअसल पुकुंजू को बैंक ने उसी दिन कुर्की नोटिस जारी किया था।

'नीतीश कुमार नायक नहीं खलनायक हैं', इस नेता का आया बड़ा बयान

बताया जा रहा है बैंक ने दोपहर 2 बजे उन्हें कुर्की नोटिस दिया था। ऐसे में पुकुंजू ने बैंक से 12 लाख रुपए कर्ज लिया था और इसका भुगतान वह नहीं कर पा रहे थे। करीब डेढ़ घंटे के बाद उनके भाई का उनके पास फोन आया कि उन्होंने 70 लाख की लॉटरी जीती है। आपको बता दें कि पुकुंजू अपने स्कूटर पर उत्तरी मैनागपल्ली क्षेत्र में मछली बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जी दरअसल पुकुंजू ने आठ साल पहले घर बनाने के लिए कॉर्पोरेशन बैंक से 7.45 लाख रुपए का कर्ज लिया था। तब से वह कर्ज की रकम वापस करने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

कार ड्राइव करते समय रखें इस बात का खास ध्यान, वरना...

जी हाँ और अब उन पर ब्याज समेत करीब 12 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। वहीं बैंक का कुर्की नोटिस मिलने पर वह काफी चिंतित थे और उन्हें अपना घर खोने की चिंता थी लेकिन भगवान ने उनकी किस्मत बदल दी। बैंक द्वारा कुर्की नोटिस देने के दिन ही दोपहर लगभग 3:30 बजे उन्होंने अक्षय लॉटरी का शीर्ष पुरस्कार जीता। अब उनका किस्सा पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

सिंधु भवन में मनाया गया संत कंवराम वर्सी महोत्सव और सामाजिक लोगों का सम्मान किया गया

बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन करने राजस्थान पहुंचे देवेन्द्र फडणवीस

'गोपाल ने केजरीवाल के आदेश पर किया पीएम मोदी की माँ का अपमान..', AAP पर भड़की स्मृति ईरानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -